{"_id":"5a72072d4f1c1b4f588b5e98","slug":"chief-secretary-aradhana-shukla-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जघन्य अपराधों को जड़ से समाप्त करें: शुक्ला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जघन्य अपराधों को जड़ से समाप्त करें: शुक्ला
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
शहर में निरीक्षण के दौरान लोगों से वार्ता करतीं आराधना शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव परिवहन और जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। जघन्य अपराध जड़ से समाप्त होना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति को मिलना चाहिए। अपराधों को रोकने के लिए सभी उपाय करें और एक्शन टेकन प्लान लागू किया जाए।
प्रमुख सचिव ने विकास भवन में अफसरों की बैठक में कहा कि विवेचनात्मक कार्यवाही में तेजी लाई जाए, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता न बरती जाए। यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसा माहौल बनाएं और सतत प्रयास करें कि लोग स्वयं हेलमेट पहनना शुरू करें। सीट बेल्ट का उपयोग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमाफिया नहीं पनपने चाहिए।
यदि कोई घटना प्रकाश में आती है तो भूमाफिया को चिह्नित कर कठोर कार्यवाही अमल ले लाई जाए। आराधना शुक्ला ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
उन्होेंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह को रिवाल्विंग फंड आदि की जानकारी प्राप्त की। मनरेगा योजना के तहत ग्रामवासियों को जिनके जॉब कार्ड बने हैं, उन्हीं से कार्य कराया जाए। शासन की योजनाएं कैसी चल रही हैं, जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए अधिकारी ग्रामवासियों से सीधे संपर्क करें। नहरों की टेल तक पानी पहुंचाया जाए, गन्ना भुगतान समय से कराएं।
कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों का सब्सिडी युक्त उपकरण एवं खाद्य व बीज उपलब्ध कराएं। प्रमुख सचिव ने छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला विद्यालय निरीक्षक संस्थावार समीक्षा करें कि कितने बच्चों ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इसके अतिरिक्त प्रमुख सचिव द्वारा वृद्धावस्था पेंशन की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन में लक्ष्य निर्धारित नहीं है।
सभी पात्रों को आवेदन कराकर योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। प्रमुख सचिव ने विद्युत आपूर्ति सहित ट्रांसफार्मर बदले जाने की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कैंप लगाकर सभी ग्रामवासियों को नए कनेक्शन दिए जाएं। जो लोग कनेक्शन नहीं लेंगे उनसे प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाए। प्रमुख सचिव ने किसान पारदर्शी योजना, मृदा परीक्षण, खाद की उपलब्धता एवं यूरिया की कमी को पूर्ण कराये जाने तथा फसली ऋण योजना के तहत आए प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा और राशन वितरण की भी समीक्षा की। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी विभाग की भूमि पर भू-माफिया द्वारा यदि कब्जा है तो उसे तत्काल हटाया जाए। सरकार की मंशा के अनुरूप सरकारी जमीन, ग्राम समाज की भूमि, चकरोड, चरागाह एवं तालाब आदि पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर डीएम जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी अनंत देव, एडीएम आदि रहे।
सीवर लाइन का निरीक्षण
जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि बुनियादी सुविधाओं का लाभ आम जनता को प्रत्येक दशा में मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षे़त्रों में सीवर लाईन डालने का कार्य किया जा रहा है, वहां व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाए और दिन में तीन बार पानी के टैंकरों से छिड़काव कार्य कराया जाए।
आर्य समाज रोड पर सीवर के कार्य का निरीक्षण करने पहुंची शुक्ला ने कार्यदायी संस्था और कार्य का नाम आदि का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। योजना कब से चल रही है और क्या प्लान है, वार्ड वार टाइम लाईन बनाई जाए। परियोजना समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण की जाए और कार्य मानक के अनुसार पूर्ण किए जाएं।
प्रमुख सचिव नेे यह भी निर्देश दिए कि कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम राजीव त्यागी ने बताया कि नगर में 28 किमी सीवर लाईन कार्य होना है। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं के साथ नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल की लाइन को भी चालू रखा जाए। इस दौरान डीएम जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।