फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chemistry was easy in JEE Mains exam, Maths was challenging

Muzaffarnagar News: जेईई मेंस की परीक्षा में रसायन आसान था, गणित चुनौतीपूर्ण

Fri, 24 Jan 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chemistry was easy in JEE Mains exam, Maths was challenging
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बृहस्पतिवार को जेईई मेंस की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें पंजीकरण के सापेक्ष 85 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षाएं 30 जनवरी तक चलेंगी।
भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के टीसीएस सेंटर को जेईई मेंस परीक्षा का केंद्र बनाया गया। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक चली। दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से छह बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि जेईई मेंस में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 बीई और बीटेक कार्यक्रमों के लिए होता है। पेपर-2 बीआर्क और बी प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए कराया जाता है। पेपर-1 के लिए 24, 28, 29 जनवरी को परीक्षा होगी। 30 जनवरी को पेपर-2 के लिए परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

-कुछ आसान था तो कुछ बहुत कठिन
अभ्यर्थियों ने बताया कि अधिकांश प्रश्न कक्षा-12 के विषयों से ही लिए गए थे। कक्षा-11 से प्रश्नों की संख्या का काफी कम रही। एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा छवि ने बताया कि रसायन विज्ञान में सभी अध्यायों को कवर किया गया था। आर्गेनिक केमस्ट्रिी के प्रश्न पिछले सालों के पेपर में भी आए हैं। भौतिक विज्ञान में यांत्रिकी, ऑप्टिक्स और थर्मोडायनामिक्स जैसे अध्यायों पर कम जोर दिया गया था। इसमें अलग-अलग चैप्टर से प्रश्न आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल से कक्षा-12 के छात्र अभिनव ने बताया कि गणित का भाग सबसे कठिन रहा। इसमें कैलकुलस, 3डी ज्योमेट्री, वेक्टर और कॉनिक सेक्शन संख्या के प्रश्न काफी रहे। प्रश्न जटिल नहीं पर लंबी गणनाओं वाले थे। गणित भाग ने सबसे ज्यादा समय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed