{"_id":"5e9c8a1b8ebc3e7607033d22","slug":"chemical-paper-mills-and-pharmaceutical-factories-will-start-from-today-muzaffarnagar-news-mrt4784046153","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिन के लॉकडाउन के बाद आज शुरू होंगे जिले के उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिन के लॉकडाउन के बाद आज शुरू होंगे जिले के उद्योग
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में अपनी समस्या रखते नगर उद्वामी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
केमिकल, पेपर मिल और दवा फैक्टरियां आज से होंगी शुरू
26 दिन के लॉकडाउन के बाद उद्योगों में कामकाज शुरू होगा
मुजफ्फरनगर। जिले की पेपर मिलों और दवा कारखानों का सोमवार से संचालन शुरू हो जाएगा। लोहा उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने कच्चा माल नहीं होने के कारण कारखानों के संचालन के लिए अभी समय मांगा है। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि उद्योगों के चलने से हजारों लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटेगी। जिला प्रशासन और उद्यमियों के बीच हुई बैठक में फैक्टरियों के संचालन में आने वाली बाधाओं को भी दूर करने पर विचार विमर्श किया गया।
जिला पंचायत के सभागार में जिले के उद्यमियों के साथ जिला प्रशासन ने बैठक कर फैक्टरियों के संचालन को लेकर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। सुरक्षा मानकों को दृष्टिगत रखते हुए उद्योगों का संचालन किया जाना है। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उद्योग अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं। उद्योगों के संचालन में वह प्रशासन और राज्य सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे। प्रयास करेंगे कि किसी भी उद्यमी को कोई समस्या न हो।
उद्योगों के संचालन को लेकर आई गाइड लाइन के बारे में महाप्रबंधक उद्योग परमहंस मौर्य ने सभी उद्यमियों को बताया। आपसी चर्चा के बाद यह निर्णय हुआ कि उद्योगों के लिए लेबर को लाने और छोड़ने की जिम्मेदारी फैक्टरी की होगी। 50 सीटों वाली बस में 25 से अधिक श्रमिक नहीं आएंगे। कुल श्रमिकों के 50 प्रतिशत से कम ही अभी काम पर आएंगे। फैक्टरी में सैनिटाइज का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पेपर मिल एसोसिएशन से जुड़े पंकज अग्रवाल ने कहा कि पेपर मिले संचालन के लिए तैयार है। शासन की गाइड लाइन का भी पालन होगा। उद्यमियों ने फैक्ट्रियों के साथ सह उद्योगों को चलाने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मान लिया। लोहा उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने कहा कि उनका कच्चा माल उड़ीसा से आता है। जब तक कच्चा माल नहीं आ पाएगा, कारखानों का संचालन मुश्किल है। केमिकल, दवा से जुड़े उद्यमियों ने भी कारखानों का संचालन करने के लिए हामी भर दी है। शासन ने अभी 11 प्रकार के उद्योगों को स्वीकृति दी है। उद्यमी भीमसेन कंसल, कुशपुरी, सतीश गोयल, राकेश बिंदल,, अजय कपूर, राजेश जैन, अक्षय जैन, अमित गर्ग, रविंदर सिंगल, नरेंद्र गोयल, अनिल तायल, नीलकमल पुरी, विपुल भटनागर, अंकुर बिंदल, अश्वनी खंडेलवाल, अंकुर गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ये उद्योग चलेंगे
मुजफ्फरनगर। सरकार ने जिन उद्योगों को चलाने की अनुमति दी है, उनमें स्टील, रसायन, फाउंड्रीज, कॉमन एफ्लुएंट, ट्रीटमेंट प्लांट्स, रिफाइनरीज, उर्वरक, चीनी मिले, सीमेंट, वस्त्र, टायर शामिल है।
--------
खुलेंगे सरकारी दफ्तर
मुजफ्फरनगर। सरकारी दफ्तरों में भी आज से काम काज शुरू होगा। रोस्टर के हिसाब से कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जाएगा। रोस्टर के हिसाब से लगभग 30 प्रतिशत कर्मचारी सरकारी कार्यालयों में काम काज की शुरूआत करेंगे।
जिले में पहले से ही खुल रहे ये प्रतिष्ठान
जिले में सवेरे छह से नौ फल-सब्जी के ठेले, डेयरी और मिल्क बूथ, पशुओं आहार, इलेक्ट्रानिक्स एवं स्पेयर पार्ट्स, स्टेशनरी, कृषि यंत्रों के सर्विस सेंटर आदि पहले से ही खुल रहे हैं। चिकन सेंटरों, रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति फिलहाल नहीं दी गई है।