फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chemical fertilizers in crops, pesticides are causing disease in the body

Muzaffarnagar News: फसलों में रसायनिक खाद, पेस्टीसाइड शरीर में बीमारी परोस रहा

Fri, 18 Aug 2023 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Chemical fertilizers in crops, pesticides are causing disease in the body
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त और गांधीवादी चिंतक डॉ आरके पालीवाल ने किसानों को जैविक खेती करने की सलाह दी।
बरला के मूल निवासी डॉ. पालीवाल का शुक्रवार को मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह आश्रम में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जैविक खेती करने के लिए ग्राम समितियों का गठन किया है। गांवों को गोद लेकर उन गांवों में समाज सेवा के अनेक कार्य किए हैं। खेती में रसायनिक खाद व पेस्टिसाइड के अधिक प्रयोग से लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं। लगातार स्वास्थ्य गिर रहा हैं। युवाओं के हार्ट अटैक हो रहे हैं, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की संख्या बहुत बढ़ रही है। रसायनिक खादों के खेती में अधिक प्रयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी यह क्षेत्र भी पंजाब के अबोहर, फजलका जैसा बनने वाला है। इस मौके पर रोहित कौशिक, सरदार अरविंद सिंह, नीरज जैन, प्रधानाचार्य प्रवीण दहिया, विश्वजीत सिंह, विकास आहूजा, लोकेश लक्की, आकाश, रमेश पाल, प्रदीप, ओमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed