{"_id":"dc43ecf662460d4d4eac3bd08731cada","slug":"cheated-two-million-by-false-promises-of-jobs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर दो लाख ठगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर दो लाख ठगे
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में नौकरी का झांसा लेकर दो लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए । वापस मांगने पर मारने की धमकी दी । पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शहर कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत पीनना गांव है। यहां के निवासी आयुश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया घर गांव के एक व्यक्ति का आना था। इस दौरान उसने युवक को प्रलोभन दिया कि वह रेलवे में उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोपी के कहने पर रेलवे में क्लर्क पद पर नौकरी के लिए आवेदन किया था।
कुछ दिन बाद आरोपी ने सभी ज्वाइनिंग लैटर से पहले की सभी प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा देकर दो लाख रुपये मांगे। युवक ने एक लाख रुपये देकर बाकी धन कुछ दिन बाद देने की बात कही थी। इस दौरान अभ्यर्थी परीक्षा दे आया। आरोपी ने परीक्षा में उत्तीर्ण कराने की बात कहकर एक लाख रुपये फिर मांगे।
विज्ञापन
इसके बाद युवक ने दुबारा एक लाख रुपये देकर डिमांड के अनुसार दो लाख रुपये की पूरी रकम चुका दी। पीड़ित ने बताया पिछले दिनों परीक्षा का परिणाम आने पर लिस्ट में नाम नहीं आया तो ठगी का पता चला। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर भी पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।