फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cheated by dreaming of double income

दोगुनी आय का सपना दिखाकर छला

Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cheated by dreaming of double income
दोगुनी आय का सपना दिखाकर छला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आम बजट से किसान नाखुश है। किसान का कहना है कि सरकार ने दोगुनी आय का सपना दिखाया था। आय दोगुनी कैसे होगी उस फार्मूले का किसान इंतजार कर रहे हैं। किसान को बजट में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा जिससे उसकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। किसान को कर्ज से मुक्ति मिले, इसका भी कोई उपाय दिखाई नहीं दिया है।
खरपौड गांव के किसान यशपाल नागर कहते हैं कि बजट में ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया जिससे किसान की आय दोगुनी हो सके। किसान आर्थिक संकट के जूझ रहा है, उसे इससे बाहर निकालने का रास्ता सरकार के पास दिखाई नहीं देता है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

किसान मनोज कुमार का कहना है कि बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है, जिसका किसान पर सीधा असर होता हो। किसान की फसलों पर लागत लगातार बढ़ती जा रहा है। फसल का दाम निश्चित नहीं है। जिस फसल के दाम तय है उसकी खरीद की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोघपुर के किसान अंकुश मलिक कहते हैं कि किसान की फसलों की लागत हर साल बढ़ जाती है। किसान के लिए सरकार की ऐसी कोई ठोस नीति नहीं है, जिससे उसकी आर्थिक उन्नति हो सके। अधिकतम किसान कर्जदार है। इनकी सरकार को कोई चिंता नहीं है।

कूकड़ा के किसान कृष्णपाल राठी का कहना है कि बजट से किसानों को बड़ी उम्मीद थी। बजट ने किसानों को निराश ही किया है। बिजली, खाद के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। फसल की लागत बढ़ रही है। आय घट रही है। ऐसे हालात में किसान को कैसे उबारा जाए इस पर सरकार की कोई नीति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed