फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cheap foods

शिवभक्तों के लिए सस्ती हुई भोजन की थाली, जूस-लस्सी और चाय

Fri, 07 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cheap foods
खाद्य पदार्थों के मूल्यों पर चर्चा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन युद्धस्तर पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को पूरा करने में लगा है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शिवभक्तों के लिए खाने-पीने की वस्तुओं के दाम तय किए हैं। शिवभक्तों को सात रुपये का बेेसन का लड्डू तो 50 रुपये की भोजन की थाली मिलेगी।       
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की कांवड़ यात्रा के दौरान अहम जिम्मेदारी रहेगी। अधिकारियों की देखरेख में भोजन बनाने के साथ परोसा जाएगा। भोजन की टीम जांच करेगी। बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के साथ कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट शीतल प्रसाद गुप्ता ने बैठक की। व्यापारियों से खाद्य वस्तुओं के दाम और वर्तमान में बिक्री के बारे में जानकारी ली गई। सामूहिक रूप से अधिकारियों ने शिवभक्तों के लिए खाने-पीने की वस्तुओं के दाम तय किए हैं।
विज्ञापन


वहीं, होटल, ढाबा और अन्य व्यापारी निर्धारित किए गए मूल्य से अधिक दाम पर वस्तुओं को नहीं बेच सकेगा। इसकी जांच-पड़ताल के लिए सचल दल कार्य करेगा। मीटिंग के दौरान तय हुआ कि सात रुपये बेसन का लड्डू, 50 रुपये में खाने की थाली और जूस समेत चाय का भी लागत के हिसाब से मूल्य तय किया गया है। मीटिंग में मावा आढ़त एसोसिएशन अध्यक्ष  सुनील तायल, उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वस्तु          मात्रा            मूल्य (रुपये में )      
चायएक       कप                       8      
समोसा       एक पीस                  7      
ब्रेड पकोड़ा  02 पीस                  12      
जलेबी      1 किग्रा                   75      
कढी-चावल  प्रति प्लेट               10      
बेसन लड्डू  01 पीस                  7      
घेवर सादा  01 किग्रा            100      
घेवर मावा 01 किग्रा             170       
दूध       01 लीटर                  45      
जूस मौसमी  01 छोटा गिलास  15      
जूस मौसमी  01 बड़ा गिलास    20      
जूस अनार   01 छोटा गिलास 25      
जूस अनार  01 बड़ा गिलास    30      
लस्सी       01 छोटा गिलास   20      
लस्सी       01 बड़ा गिलास     30      
केला         01 दर्जन            40      
सेब          01 किलो           150      
    
सब्जी पूड़ी 20 रुपये प्लेट
मुजफ्फरनगर। शिवभक्तों के लिए प्रशासन ने थाली का रेट भी फिक्स किया है। होटल, ढाबा मालिक शिवभक्तों को थाली सामान्य (4 रोटी, दाल सब्जी, 100 ग्राम चावल) 50 रुपये में देंगे। वहीं , पूड़ी सब्जी की एक प्लेट 20 रुपये की होगी। प्लेट में चार पूड़ी और एक सब्जी रहेगी।       

कांवड़ मार्गों को स्वच्छ कराने के निर्देश
खतौली। एसडीएम कन्हई सिंह ने पालिका चेयरमैन पारस जैन को साथ लेकर अलकनंदा व गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने पालिका अधिकारियों को गंगनहर पर पड़े कूूड़े के ढेर को हटवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।


एसडीएम बृहस्पतिवार को चेयरमैन पारस जैन को साथ लेकर गंगनहर पर कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले कांवड़ सेवा शिविरों के लिए अलकनंदा का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर पड़े कूड़े के ढेरों को तुरंत उठवाने के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने विद्युत निगम अधिकारियों को भी अलकनंदा और कांवड़ पटरी मार्ग पर ढीले बिजली के तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीडब्लूडी विभाग को सड़क के गड्ढे ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed