{"_id":"574b3b5e4f1c1b0c291092c8","slug":"chaudhary-charan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह का पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। रालोद कार्यालय पर यज्ञ हुआ। टाउन हॉल और जिला पंचायत सभागार के बाहर चौधरी साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
चौधरी चरणसिंह को 29 वीं पुण्यतिथि पर सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर हवन हुआ। जिलाध्यक्ष अजीत राठी यजमान रहे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब बचपन से किसानों के प्रति जमींदारों के अन्याय और सरकार के शोषण से परिचित थे। उन्होंने पूरे प्रदेश का दौरा कर किसानों की पीड़ा को जाना।
1952 में विधानसभा में जमींदारी उन्मूलन विधेयक पास कराया। कृषि एवं राजस्व मंत्री रहते हुए चकबंदी कानून पास कराया। किसानों को सस्ते खाद, बीज एवं कृषि यंत्र उपलब्ध कराए। सुधीर भारतीय ने कहा कि चौधरी साहब जातिवाद के खिलाफ थे। किसानों की लड़ाई लड़ते हुए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन
29 मई 1987 देश का यह महान नेेता हमारे बीच से चला गया। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, श्रीराम तोमर, ब्रह्म सिंह बालियान, अरुण सिंह, रमा नागर, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, हरेंद्र शर्मा, अनुज कुमार, कृष्णपाल राठी, हरीश त्यागी, कंवरपाल फौजी, अभिषेक चौधरी, हर्ष राठी, मनोज शर्मा, राजू वाल्मीकि, बोबी त्यागी, बालेश्वर त्यागी, रामशरण कश्यप, संजय कश्यप, मंजू शर्मा, राधेश पप्पू, पराग चौधरी, मुकेश प्रधान, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
बीजेपी नेताओ ने किया याद
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, नितिन मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तायल, जगदीश पांचाल, जयदेव बालियान, रोहताश पाल, सुनील दर्शन, भूषण, हरेंद्रपाल, संजय गर्ग, प्रेमी छाबड़ा, डॉ. देशबंधु तोमर शामिल रहे।
जाट महासभा ने श्रद्घांजलि दी
जाट महासभा ने टाउन हाल में चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, गजेंद्र पाल, महावीर सिंह राठी, धर्मवीर सिंह, निर्भय सिंह, तेजपाल सिंह, नितिन राठी आदि मौजूद रहे। उधर, पीजेंट वेलफेयर के अशोक बालियान ने भी पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को याद किया।