{"_id":"5c9929e6bdec2213e54ba9c5","slug":"chaudhary-ajit-singh-has-land-in-four-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी अजित सिंह के पास चार राज्यों में जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी अजित सिंह के पास चार राज्यों में जमीन
Tue, 26 Mar 2019 12:50 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्वामी ओमानंद से आशीर्वाद लेते चौधरी अजित सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गठबंधन प्रत्याशी रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए शपथपत्र के साथ अपनी संपत्ति की जो जानकारी दी है, इसमें उनके पास सैकड़ों बीघा जमीन और दिल्ली में व्यावसायिक कांप्लेक्स है। उनकी जमीनें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और यूपी में हैं। उन्होंने शपथ पत्र में 16 करोड़ 61 लाख 25602 की संपत्ति का ब्योरा दिया है।
चौधरी अजित सिंह ने चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है उसके अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मौजा बासा में उनके पास 40 एकड़ जमीन है, इसका बाजार मूल्य दो करोड़ 44 लाख है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के मौजा हथनौर में 32 एकड़ जमीन है। इसका बाजार मूल्य 92 लाख 56 हजार है। यूपी के अलीगढ़ जिले के टप्पल में 1.25 एकड़ जमीन है, बाजार में इसका मूल्य 39 लाख 52 हजार है।
गाजियाबाद जिले के मौजा मखरेडा में इनके पास 4.80 एकड़ जमीन है, इसका बाजार मूल्य एक करोड़ 91 लाख 70 हजार है। गाजियाबाद के नबीपुर में 2.80 एकड़ जमीन है, इसका बाजार मूल्य एक करोड़ 16 लाख 66 हजार 666 है। मुजफ्फरनगर जनपद के शेरपुर खादर में 8.50 एकड़ जमीन है। जमीन का बाजार मूल्य एक करोड़ 46 लाख 18 हजार है। यूपी के ही अमरोहा जिले में मौजा शहबाजपुर में इनके पास 1.41 एकड़ जमीन है, इसकी कीमत 77 लाख 35 हजार है।
विज्ञापन
इन सबके अलावा जो ब्योरा दिया गया है, उसके अनुसार दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस में इनके पास फ्लैट नंबर 2005 है। यह 2906 वर्ग फुट में है। वर्तमान में इसका बाजार मूल्य छह करोड़ दो लाख 39 हजार है। ब्योरे में चौधरी अजित सिंह ने यह भी बताया है कि उनके पास 47 हजार 349 की नकदी है। बैंक खाते में उनके पास 12 लाख 399 रूपए जमा हैं। कंपनियों में शेयर में उनका 97 लाख 25 हजार 593 लगा है।
दो साल में बढ़ी आय
मुजफ्फरनगर। आयकर रिटर्न के हिसाब से बीते दो साल में चौधरी अजित सिंह की आय बढ़ी है। 31 मार्च 2014 को जो रिटर्न फाइल किया गया, उसमें उन्होंने अपनी आय 19 लाख 15 हजार 610 दर्शाई है। 2015 में यह नौ लाख 75 हजार 990, 2016 में आठ लाख 26 हजार 670, वर्ष 2017 में 26 लाख 89 हजार 870 और 31 मार्च 2018 में दाखिल आयकर रिटर्न में 53 लाख 19930 की आय दर्शाई है। अपनी आय के स्रोतो में उन्होंने पेंशन, कृषि भूमि, वित्तीय निवेश को दर्शाया है।
कोई मुकदमा दर्ज नहीं
चौधरी अजित सिंह ने जो शपथ पत्र दिया है, उसके अनुसार उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उनके खिलाफ न्यायालय में कोई मामला विचाराधीन नहीं है।
यूएसए में पढे़ अजित
मुजफ्फरनगर। चौधरी अजित सिंह ने 1965 में यूएसए के इलिनचि इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी से पीजी किया। इससे पहले आईआईटी खडगपुर से बीटेक और लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी की। उन्होंने अपना वर्तमान पता 16 ग्रीन एवेन्यू चर्च रोड वसंत कुंज दिल्ली दिया है।
पांच साल में तीन करोड़ सात लाख बढ़ी आय
मुजफ्फरनगर। चौधरी अजित सिंह ने 2014 के चुुनाव में अपनी कुल संपत्ति 13 करोड़ 54 लाख तीन हजार 260 की दर्शाई थी। इस बार उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 16 करोड़ 61 लाख 25602 की दर्शाई है।