फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charges framed against BJP MLA in two cases including Kawal riots

दंगे के मामले में विधायक विक्रम सैनी पर चार्ज फ्रेम

Sat, 14 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against BJP MLA in two cases including Kawal riots
मुजफ्फरनगर। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने खतौली सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर कवाल कांड के बाद गांव में हुए दंगे के मामले में आरोप तय किए हैं। उनपर मारपीट के एक पुराने मामले में भी आरोप तय किए गए हैं। दोनों मामलों में कोर्ट नेे सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख लगाई है।
विज्ञापन

जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को मलिकपुरा निवासी ममेरे भाइयों सचिन, गौरव और दूसरे पक्ष के शाहनवाज निवासी कवाल की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 28 अगस्त 2013 को सचिन, गौरव के अंतिम संस्कार से लौट रही भीड़ ने कवाल में आगजनी की थी। पुलिस ने विक्रम सैनी और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं भड़काने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। यह मुकदमा अब एडीजे कोर्ट संख्या चार (विशेष कोर्ट एमपी-एमएलए) में चल रहा है। भाजपा विधायक विक्रम सैनी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। विशेष लोक अभियोजक दंगा नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने विक्रम सैनी पर आरोप तय किए हैं। इसके अलावा 2008 में एक ग्रामीण की ओर से दर्ज कराए गए मारपीट और धमकी देने के मामले में भी विक्रम सैनी पर आरोप तय किए गए। 2017 में विक्रम सैनी भाजपा के टिकट पर खतौली विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। कवाल कांड के बाद ही मुजफ्फरनगर जिले में दंगा भड़क गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed