{"_id":"5e459aaa8ebc3ee5b2733b09","slug":"charge-on-sushil-mustache-fixed-muzaffarnagar-news-mrt468837289","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात सुशील मूंछ पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात सुशील मूंछ पर आरोप तय
विज्ञापन
कुख्यात सुशील मूंछ पर आरोप तय
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली मेें दर्ज धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने माफिया सरगना सुशील मूंछ पर आरोप तय किए हैं। अदालत ने अभियोजन की गवाही के लिए 25 फरवरी की तारीख लगाई है। कानपुर जेल में बंद सुशील मूंछ की कोर्ट में पेश वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई।
तीन साल पहले शहर कोतवाली पर एक महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर उसकी जमीन और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पुलिस ने माफिया सरगना सुशील मूंछ को भी 120 बी का आरोपी बनाया था। सुशील मूंछ के न मिलने और कुर्की वारंट जारी होने पर भी पेश नहीं होने पर कोतवाली में ही उसके खिलाफ अवमानना का मामला भी दर्ज हुआ था। बाद में सुशील मूंछ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वर्तमान में वह कानपुर जेल में बंद है। उक्त मुकदमे में बृहस्पतिवार को अदालत ने सुशील मूंछ पर चार्ज फ्रेम कर दिए। कोर्ट की अवमानना के दूसरे मामले में सुशील मूंछ के विरुद्ध धारा 174 के तहत भी आरोप तय किए गए हैं। साथ ही अभियोजन पक्ष की गवाही के लिए 25 फरवरी का तारीख नियत की है। सुशील मूंछ की कानपुर से जेल से ही वीड़ियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई।