फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chanting the name of Ram dispels suffering: Morari Bapu

राम का नाम जपने से मिट जाते हैं कष्ट : मोरारी बापू

Sat, 09 May 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chanting the name of Ram dispels suffering: Morari Bapu
श्रीराम कथा में व्यास पीठ का पुजन बनारस से पधारे जगतगुरु सतवा बाबा संवाद
मोरना । मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू ने कहा कि समर्पण ही शरणागति का द्वार है। कथा सुनने के लिए श्रोताओं को समर्पित होना चाहिए। हर एक वक्ता, हर एक श्रोता दिव्य लोक में पक्षी की भांति विचरण करते हुए निरंतर श्रीराम कथा श्रवण करते हैं। जीभ से निरंतर नाम जपते रहने से जीवन के समस्त कष्टों का हरण होता है।
विज्ञापन

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में राम कथा के सातवें दिन बापू ने कहा कि तुलसीदास जी ने मानसिक शांति, प्रफुल्लता और आध्यात्मिक आनंद पाने के लिए स्वयं के मन को राम कथा श्रवण कराया। जब मन सांसारिक विषयों की अग्नि में जलता हो, तब राम कथा के सरोवर में प्रत्येक साधक को डुबकी लगानी चाहिए।
विज्ञापन

एक भरोसा, एक वाणी, एक आस और विश्वास, यही राम कथा का मर्म है। जिसकी जीभ निरंतर राम-राम का जाप करें, वह जीभ मानस की हंसिनी है। जीवात्मा का एकमात्र काम यही है, वह निरंतर राम जी का नाम उच्चारण करें। मानस मर्मज्ञ ने कहा कि घर की गुरु मां है। मां बच्चों को अच्छे-बुरे की शिक्षा निरंतर देती रहती है। प्रत्येक मनुष्य को अपना कर्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्म से भागना कायरता है। मन को बुद्धि से नियंत्रित कर सही उद्देश्य के साथ कर्म करना ही श्रेष्ठ है। समय ईश्वर की दी हुई संपत्ति है, इसका सही उपयोग सुख और आनंद देता है।
भगवान श्री कृष्ण को प्रेम की रस्सी से बांधा जा सकता है । भगवान श्री कृष्ण शांति के सर्वोच्च दूत हैं। श्री कृष्ण परम योगी है। मनुष्य योग और प्राणायाम के माध्यम से अपनी जर्जरता को रोक सकता है ।
ईश्वर प्राप्ति का मतलब है अहंकार को छोड़ देना जब मनुष्य अपने भीतर के अहंकार को समाप्त कर लेता है, तब उसका हृदय भक्ति का मंदिर बन जाता है। छोटे-बड़ों का सम्मान करें, यही नीति है। बापू ने कहा मन बार-बार कह रहा है, अब पुनः सातवीं कथा शुकतीर्थ में ही हो। यज्ञमान चेतन भाई और स्वजनों ने व्यासपीठ पर पूजा आरती की।
मोरारी बापू गंगा आरती में शामिल हुए। श्री हरि सत्संग के संदीप शर्मा, हर्ष आहूजा, निधि, राजेश, डॉ हरिओम गुप्ता, सीमा गुप्ता ने भजन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, गंगा सेवा समिति के अरुण गर्ग, महकार सिंह, देवेंद्र आर्य, विनोद शर्मा, सुरेंद्र चौधरी आदि ने कथा व्यास का स्वागत किया।

बापू हनुमतधाम पहुंचे, जहां महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द महाराज ने उन्हें हनुमानजी मूर्ति भेंट की। आंनद स्वरूपानन्द सरस्वती, महामंडलेश्वर गोपाल दास, जितेंद्र वर्मा, अरविंद पिंकी, प्रदीप जिंदल आदि रहे।

श्रीराम कथा में व्यास पीठ का पुजन बनारस से पधारे जगतगुरु सतवा बाबा संवाद

श्रीराम कथा में व्यास पीठ का पुजन बनारस से पधारे जगतगुरु सतवा बाबा संवाद

श्रीराम कथा में व्यास पीठ का पुजन बनारस से पधारे जगतगुरु सतवा बाबा संवाद

श्रीराम कथा में व्यास पीठ का पुजन बनारस से पधारे जगतगुरु सतवा बाबा संवाद

श्रीराम कथा में व्यास पीठ का पुजन बनारस से पधारे जगतगुरु सतवा बाबा संवाद

श्रीराम कथा में व्यास पीठ का पुजन बनारस से पधारे जगतगुरु सतवा बाबा संवाद

श्रीराम कथा में व्यास पीठ का पुजन बनारस से पधारे जगतगुरु सतवा बाबा संवाद

श्रीराम कथा में व्यास पीठ का पुजन बनारस से पधारे जगतगुरु सतवा बाबा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed