फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changed weather, rain caused waterlogging on roads

मौसम का फिर बदला मिजाज, झमाझम बारिश से सड़के हुई बदहाल

Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Changed weather, rain caused waterlogging on roads
मौसम का बदला मिजाज, बारिश से सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन

देवबंद। बारिश होने से क्षेत्र में टूटी सड़कों पर जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को भी बारिश हो सकती है।

शनिवार को सुबह धूप खिली लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। दोपहर होते ही बारिश का सिलसिला शुरू आ तो शाम तक जारी रहा। शुगर मिल से वाया रणखंडी रोड और देवबंद से वाया नन्हेड़ा आसा मार्ग समेत कई क्षतिग्रस्त मार्गों पर कीचड़ होने से चालक परेशान हो रहे हैं। सड़कों की इस हालत पर लोगों में रोष बढ़ रहा है। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैद्यशाला में शनिवार को 18 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बारिश से फिलहाल फसलों के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed