फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Change of workspace of three police stations and many outpost in-charges

तीन थाना व आधा दर्जन चौकी प्रभारी इधर से उधर

Fri, 28 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Change of workspace of three police stations and many outpost in-charges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल ने बृहस्पतिवार देर रात जनपद के तीन थाना प्रभारियों और कई चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया हैं। थाना मंसरपुर प्रभारी महावीर सिंह चौहान को नई मंडी कोतवाली और नई मंडी से सुशील सैनी को थाना भोपा प्रभारी बनाया है। भोपा थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत को मंसूरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया हैं।
इसके अलावा थाना चरथावल में तैनात दारोगा शेर सिंह राणा को महिला थाना, पुलिस लाइन से धर्मवीर कर्दम को थाना चरथावल, बुढ़ाना सीओ पेशी में तैनात दारोगा नीरज यादव को बुढ़ाना थाना, डायल 112 से दारोगा श्रीपाल को थाना बुढ़ाना, छपार थाने में तैनात दारोगा राजेंद्र सिंह को नगर कोतवाली, रुड़की चुुंगी चौकी प्रभारी अखिल कुमार को प्रभारी खालापार चौकी, जानसठ थाने के चौकी मीरापुर दलपत प्रभारी जितेंद्र सिंह को रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी, खालापार चौकी प्रभारी जयवीर सिंह को मीरापुर दलपत चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से दारोगा जबर सिंह को थाना शाहपुर भेजा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के एसएसआई सुनील कसाना को खतौली कस्बा चौकी प्रभारी और वहां तैनात रहे गजेंद्र सिंह को एसएसआई थाना पुरकाजी तथा वहां से एसएसआई रघुराज सिंह को एसएसआई नगर कोतवाली भेजा है। शेरपुर चौकी प्रभारी देव सिंह को अस्पताल तिराहा चौकी प्रभारी बनाते हुए वहां तैनात रहे दीपक मावी को शेरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed