फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chandrashekhar went on a cycle journey to change power

सत्ता परिवर्तन के लिए साइकिल यात्रा पर निकले चंद्रशेखर

Fri, 02 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar went on a cycle journey to change power
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सत्ता परिवर्तन का नारा लेकर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद साइकिल यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान वह भाईचारे को मजबूत बनाने का काम करने के साथ ही जाति तोड़ो समाज जोड़ो को आह्वान भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर साइकिल यात्रा लेकर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। सिसौना गांव में जिलाध्यक्ष जगदीश पाल ने स्वागत किया। बझेड़ी अंडरपास से होते हुए वह मदनी चौक पर पहुंचे। इंतजार त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से उनकी यात्रा कच्ची सड़क होते हुए अस्पताल चौराहे पर पहुंची। चंद्रशेखर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी यह यात्रा उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज को सत्ता में लाने के लिए है। यात्रा का समापन भीम आर्मी के स्थापना दिवस 21 जुलाई को होगा। यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में गरीबों लोगों का राज स्थापित करना है। इन गरीबों और वंचितों को मौजूदा सरकारों ने नकार दिया है। कहा कि हमारी पार्टी सभी को रोटी, कपड़ा, मकान, चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार देने का मुद्दा लेकर जनता के बीच जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed