फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chandra Mohan said that if Ambedkar was prime minister, the country would have erased inequality

क्रांति गुरु चंद्रमोहन बोले- आंबेडकर प्रधानमंत्री होते तो देश से मिट जाती असमानता

Sun, 07 Mar 2021 12:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 07 Mar 2021 12:43 AM IST
सार

  • आंबेडकर प्रधानमंत्री होते तो असमानता मिट जाती: चंदमोहन
  • देश में समान शिक्षा, जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बने
  • बाबा साहब का सूत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो आम जन के लिए अहम

विज्ञापन
Chandra Mohan said that if Ambedkar was prime minister, the country would have erased inequality
क्रांति गुरु चंद्रमोहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रांति गुरु चंद्रमोहन ने कहा कि आंबेडकर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश से जातिवाद और असमानता मिट जाती। उन्होंने कहा कि बढ़ता जातिवाद देश के लिए घातक हैं। विदेशी शक्तियां देश में जातिवाद का जहर घोलकर गृहयुद्ध कराना चाहती हैं। हमें जातिवाद को मिटाकर इन शक्तियों के मंसूबों पर पानी फेरना है। सरदार पटेल और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में शनिवार को जीआईसी के मैदान में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने से हमारे देश का संविधान पूरे देश में लागू हो गया है। बाबा साहब का सपना साकार हुआ है। जम्मू-कश्मीर देश का अकेला राज्य है, जहां भीमराव आंबेडकर की एक भी प्रतिमा नहीं है। डॉक्टर संजीव बालियान के सहयोग से हम कश्मीर के श्रीनगर में भगत सिंह के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को बाबा साहब की 11 फुट की प्रतिमा लगवाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से समिति से जुड़े पांच हजार कार्यकर्ता कश्मीर में इस कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। यह इतिहास की बड़ी घटना होगी। प्रतिमा लगाने में बहुत बाधाएं थी, इन बाधाओं को डॉ. बालियान ने अपने प्रयास से दूर किया है। 12 जनवरी 2020 में ही हमने प्रतिमा लगाने की घोषणा कर दी थी, लेकिन कोरोना के कारण कार्यक्रम में देरी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा हमें जातिवाद का सत्यानाश करना है। विदेशी ताकतें इस देश में गृह युद्ध कराना चाहती है। सीरिया, इराक, अफगानिस्तान के हालात पैदा करना चाहती है, हमें इनसे सावधान होते हुए जातिवाद के जहर को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि बाबा के तीन संदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं। चंद्रमोहन ने देश में समान शिक्षा की मांग की। इसी के साथ जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून की आवाज उठाई। मंच संचालन नीरज ने किया। कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल, उपाध्यक्ष तपेंद्र, सचिव सतीश, अमित सिंह, जिलाध्यक्ष धीर सिंह, रमन, पदम सिंह के अलावा आयोजन में अभिषेक, मनोज, अमित, सचिन, गौरव, रविकांत आदि का सहयोग रहा।  

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मंत्री संजीव बालियान बोले, एक भी किसान की जमीन गई तो दे दूंगा त्यागपत्र

प्रतिमा का अभिषेक मनोहारी रहा
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अभिषेक का कार्यक्रम अत्यंत मनोहारी रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और क्रांति गुरु चंद्रमोहन ने अभिषेक किया। देश के कश्मीर के जल, तमिलनाडु, मणिपुर, गुजरात के जल, शुकतीर्थ से गंगाजल, दूध, शहद, केसर के जल, गुलाब और केवडे़ के जल से अभिषेक हुआ। हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम को एक साथ देखा। 

बसों और ट्रैक्टरों से पहुंची भीड़
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह से ही परमधाम से जुड़े लोगों की भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई। जनपद के अलावा मेरठ और बिजनौर से बड़ी संख्या में लोग यहां आए। बसों और ट्रेक्टरों की मैदान और सड़क पर लंबी कतारे लग गई थी। 

सरकुलर रोड, आर्यसमाज रोड रहा वन वे
परमधाम से जुड़े लोगों की भीड़ को देखते हुए सरकुलर रोड और आर्य समाज रोड को वन वे कर दिया गया था। पुलिस और आरआरएफ बड़ी संख्या में लगाई गई। महिला पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed