{"_id":"622b9bfad2ec036d79719fc3","slug":"chandan-chauhan-got-votes-at-every-booth-muzaffarnagar-news-mrt5801368166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन चौहान को हर बूथ पर मिला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन चौहान को हर बूथ पर मिला वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मीरापुर से रालोद के प्रत्याशी चंदन चौहान को हर बूथ पर वोट मिला है। केवल एक बूथ ऐसा है, जिस पर उसे छह वोट मिले हैं, बाकी सब पर 10 वोट से ज्यादा ही मिला है। भाजपा के प्रशांत चौधरी एक बूथ पर शून्य रहे हैं और एक बूथ पर एक ही वोट मिला है। 15 बूथों पर दस से कम वोट मिले हैं।
चंदन चौहान को विधानसभा के गांव निरगाजनी के हरिजन बरातघर के बूथ नंबर 33 पर सबसे कम छह वोट मिले। इसके अलावा किसी भी बूथ पर दस से कम वोट नहीं मिले हैं। प्रशांत गुर्जर रूड़कली के बूथ नंबर 159 पर कोई वोट नहीं मिला है, अकेला बूथ है जिस पर वह जीरो रहे हैं। बूथ नंबर 266 पर भाजपा को केवल एक वोट ही मिला है। 15 बूथ ऐसे हैं जिन पर 10 से कम वोट मिले हैं।
रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान के लिए यहां अच्छी बात यह रही है कि उन्हें मुस्लिम समाज के गांवों में तो एक तरफा वोट मिला ही है, वह जाट और गुर्जर समाज के गांवों में बराबर लड़े हैं। अन्य जातियों के गांवों भाजपा के मुकाबले अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहे हैं। यही उनकी बड़ी जीत का आधार बना है।
विज्ञापन
-------------
रालोद जिलाध्यक्ष के गांव में जीते
रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के गांव में रालोद और भाजपा में कड़ा मुकाबला रहा। इस गांव में रालोद के चंदन चौहान को 1266 मत मिले और भाजपा को यहां 926 वोट मिले।
----------
जाटों के गांव नन्हेड़ा में जीती बीजेपी
गुर्जर और जाट समाज के गांवों में भाजपा के प्रशांत चौधरी और रालोद के चंदन चौहान के बीच कड़ा मुकाबला रहा। जाट समाज के गांव नन्हेड़ा में भाजपा को 627 और रालोद को 537 मत मिले। नन्हेडी में रालोद के चंदन चौहान को 402 मत मिले यहां भाजपा को केवल 47 मत ही मिले। इसी तरह कसौली में चंदन चौहान जीते। चंदन को 764 और भाजपा को 316 मत मिले। जाट और गुर्जरों के गांव में अति पिछड़ों और सवर्ण मतदाताओं का वोट भाजपा पर जाने से भाजपा मुकाबले में बनी रही। गुर्जर बाहुल्य गांव बरूकी में भाजपा ऊपर रही, यहां चंदन चौहान को 334 और प्रशांत को 511 मत मिले।