Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chances of confrontation persisted due to pressure from BJP

भाजपा के दबाव से बने रहे टकराव के आसार

Tue, 04 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chances of confrontation persisted due to pressure from BJP
भाजपा के दबाव से बने रहे टकराव के आसार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता अपने दिग्गजों की हार को पचा नहीं पाए। हार के बाद रीकाउंटिंग की मांग करने लगे। यशपाल पंवार, वीरपाल निर्वाल और तरुण पाल को लेकर प्रशासन पर पूरा दबाव बनाया गया। रालोद और सपा नेताओं के सामने आने और हंगामा करने के बाद प्रशासन ने दबाव नहीं माना।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार वार्ड 33 पर अपने प्रतिद्वंद्वी रिहान से लगभग 1400 वोट से पीछे चल रहे थे। मतगणना पूरी हो गई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने रीकाउंटिंग को लेकर हंगामा कर दिया। शाम तक हंगामा चलता रहा। यही स्थिति वार्ड 41 पर बनी रही। यहां भाजपा नेता वीरपाल निर्वाल मतगणना में कुछ मतों से हार गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोबारा गिनती की मांग की और हंगामा किया। मौके पर एडीएम वित्त आलोक कुमार को पहुंचना पड़ा। उनके सामने गिनती हुई, इसमें भी वीरपाल की यही स्थिति रही और रालोद के प्रभात तोमर जीत गए।
विज्ञापन

वार्ड सात में भी इसी प्रकार के हालात रहे यहां भाजपा प्रत्याशी तरुण पाल चुनाव हार रहे थे और बसपा के भोला शंकर चुनाव जीत रहे थे। भाजपा नेताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाए रखा और मामला कई घंटे उलझा रहा। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद नेता अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय के विरोध के चलते देर रात रिजल्ट घोषित हुआ और भाजपा के ये तीनों नेता हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज से फैला भ्रम
मुजफ्फरनगर। भाजपा के कुछ नेताओं ने सुबह से ही सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने का काम किया। यशपाल पंवार, वीरपाल निर्वाल और तरुण पाल की जीत के मैसेज चला दिए। इससे आम आदमी में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर जीत की बधाई भी दे डाली। शाम को एक बार फिर मैसेज शुरू हुए और ये जीत नहीं हार के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed