फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Champion Shera won a lot of applause at the animal show

Muzaffarnagar News: चैंपियन शेरा ने पशु प्रदर्शनी में खूब लूटी वाहवाही

Fri, 07 Apr 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Champion Shera won a lot of applause at the animal show
ृषि मेले में आयोजित प्रतियोगिता में राजस्थान %शेरा % बकरा लेकर पहुंचे प्रतिभाग
राजस्थान के बकरे शेरा की ऊंचाई 43 इंच और कान 17 इंच के
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में पहुंचे राजस्थान के बकरे शेरा ने खूब वाहवाही लूटी। बकरे की नस्ल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सोजत क्षेत्र के इस बकरे की ऊंचाई और वजन की जानकारी लोगों ने जुटाई। बकरे के कान की लंबाई 15 इंच से भी अधिक है।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रामगढ़ गांव निवासी शंकर लाल ने बताया कि इस बकरे का नाम शेरा हैं। यह सोजत नस्ल का है। इसकी खासियत है कि यह बिल्कुल सफेद रंग का होता है। शेरा की ऊंचाई 43 इंच है, जबकि उसके कान 17 इंच के है।
विज्ञापन

नेशनल स्तर की तीसरी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचा है। इससे पहले वह चरखी दादरी में हुई चैंपियनशिप में पहले स्थान पर आया था, जहां उसने 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार जीता था। इसके अलावा मुथरा में स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में भी शेरा पहले स्थान पर रहा था। मुजफ्फरनगर में वह तीसरी बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह लाख लग चुकी कीमत
पशु प्रदर्शनी में पहुंचा बकरा शेरा की कीमत अब तक छह लाख रुपये लग चुकी है। शंकर लाल ने बताया कि वह बकरी और भेड़ पालन में ब्रीड पर काम करते है। सोजत नस्ल की ब्रीड उनके पास है। विदेशी भेड़ दुंबा भी उनके पास में है, जिसे हर भारतीय खरीदने की इच्छा रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed