{"_id":"67f6645ac01338552a0ebb85","slug":"challan-of-the-accused-caught-in-the-case-of-cheating-farmers-of-several-crores-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-143226-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसानों से करोड़ों की ठगी के मामले में पकड़े आरोपी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसानों से करोड़ों की ठगी के मामले में पकड़े आरोपी का चालान
विज्ञापन
जैविक खाद बनाने, प्लांट लगवाने के नाम पर किसानों से हुई थी ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैविक खाद बनाने, प्लांट लगवाने के नाम पर किसानों से कई करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया। आरोपी के पकड़े जाने पर सहारनपुर से आए ठगी के एक पीड़ित ने भी पुलिस को आपबीती सुनाई।
इंद्रा कॉलोनी निवासी भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार सहित 25 किसानों से जैविक खाद बनाने, प्लांट लगवाने के नाम पर फरवरी माह में कई करोड़ की ठगी की गई थी। इस मामले में स्टेप फार्मिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड माझीपुर पोस्ट संसारपुर जिला सहारनपुर के प्रबंधक निदेशक (एमडी) हाजी इकराम आदि के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रुड़की के सिविल लाइन थाने के गांव ढंढेरा निवासी अब्दुल जुनेद अब्बासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वह और सहारनपुर के गंगोह निवासी खालिद अंसारी कंपनी के एमडी के लिए काम करते थे, जो पैसा मिलता था तीनों बांट लेते थे। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया। सीओ सिटी राजू कुमार साव का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों को भी पकड़ा जाएगा।
उधर, पीड़ित भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार व अन्य लोगों ने बताया कि कंपनी के एमडी ने उनके कई करोड़ ठगे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद एमडी उन्हें मानहानि का नोटिस भी भेवा है, उसे कोर्ट में भी जवाब दिया जाएगा।