{"_id":"62a4e369180fed46530a785a","slug":"challan-of-husband-accused-of-shooting-wife-muzaffarnagar-news-mrt59250869","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को गोली मारने के आरोपी पति का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को गोली मारने के आरोपी पति का चालान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मारने के आरोपी जूता व्यापारी के गिरफ्तार बेटे का पुलिस ने चालान कर दिया।
बरेली के फरीदपुर निवासी राजीव अग्रवाल ने अपनी बेटी सौम्या की शादी वर्ष 2015 में शहर की सिद्धार्थ कालोनी में रहने वाले जूता व्यापारी अजय अग्रवाल के बेटे अंशुल से की थी। शादी के एक माह बाद से ही दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। छह जून की रात में सौम्या को गोली लगने पर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया था। सूचना पाकर सौम्या के परिजन वहां पर पहुंचे थे। इस मामले में आठ जून की रात में पति अंशुल, सास विनिता, ससुर अजय अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि गोली मारने के आरोपी पति अंशुल को शुक्रवार रात घर से गिरफ्तार कर लिया था। गोली मारने में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल घटना वाली रात ही मौके से बरामद कर ली थी। आरोपी का चालान कर दिया है।