{"_id":"632a0549fbdd5b2e9721d3b4","slug":"challan-of-both-the-miscreants-arrested-in-the-encounter-muzaffarnagar-news-mrt6060782107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड में गिरफ्तार दोनों बदमाशों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड में गिरफ्तार दोनों बदमाशों का चालान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोमवार देर रात शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार काका उर्फ गोलू उर्फ शहजान पुत्र रिन्डा उर्फ काजम निवासी झुग्गी झोपड़ी गांव धलापड़ा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर व तालिब उर्फ फैजान उर्फ आसिम पुत्र मतलूबा उर्फ रमजान निवासी पीपल साना जनपद मुरादाबाद हाल निवासी बस स्टैंड के पास झुग्गी झोपड़ी पीलानी राजस्थान को जेल भेज दिया गया है। दोनों के रिश्तेदार जिले में ही कहीं पर झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। यह दोनों उनके पास आए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का इरादा रखते थे। लेकिन पुलिस ने रात में घूमते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र का कहना है कि दोनों शातिर अपराधी है। उनके पास से बरामद बाइक के बारे में जानकारी की जा रही हैं। जिले में ठहरे छयमार जाति के लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। संवाद
महिला प्रधान ने लिखाया चोरी का मुकदमा
मुजफ्फरनगर। मखियाली की महिला प्रधान बीना कश्यप ने अपने घर में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। लिखाया गया कि दो युवक कागजों में मोहर लगवाने के बहाने आए और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेेहोश कर घर में रखे हजारों रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
युवक ने आत्महत्या की
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ पर रहने वाला श्रवण एक होटल में काम करता था। वह रात में घर पहुंचा और खाना खाकर दूसरे कमरे में चला गया वहां उसने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा शिव चौक के आसपास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद