{"_id":"6074959a8ebc3ec899798173","slug":"chaitra-navratri-today-ramadan-month-from-tomorrow-muzaffarnagar-news-mrt534213161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज, रमजान माह कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज, रमजान माह कल से
विज्ञापन
शहर के कच्ची सड़क पर नवरात्र पर्व के लिए पूजन सामग्री खरीदते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र आज, रमजान माह कल से
मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र मंगलवार यानि आज से शुरू होंगे। पवित्र रजमान माह बुधवार से शुरू होगा। बंदिशों के बीच दोनों त्योहारों को लेकर लोगों में उत्साह है। इन त्योहारों को लेकर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की है। उधर, प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थलों मेें कोविड को लेकर शासन की गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का पर्व नवरात्र मंगलवार यानि आज से प्रारंभ हो रहे हैं। पर्व को लेकर लोगों को काफी उत्साह दिखाई दिया। सोमवार को बाजारों में खूब भीड़ रही। कच्ची सड़क, अंसारी रोड, झांसी रानी रोड, भगत सिंह रोड, गांधी कालोनी, नई मंडी में माता के श्रृंगार के सामान की दुकानें सजाई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा के सामान और श्रृंगार की खरीदारी की। नारियल और चुनरी भी खूब बिके। नारियल 40 रुपये तक बिका। चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। गांधी कॉलोनी के मां वैष्णो देवी मंदिर को भव्य रंगीन रोशनी से सजाया गया। मां वैष्णो का भी श्रृंगार किया गया। नई मंडी दुर्गा मंदिर, नदी रोड मंदिर समेत सभी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां पूरी की गई। मंगलवार सुबह घट स्थापना होगी। पंडित संजीव शंकर ने बताया कि घट स्थापना के लिए सुबह 5.58 बजे से लेकर 10.14 बजे तक का समय श्रेष्ठ है। पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा की जाएगी। उधर, रमजान माह को लेकर भी लोगों में उत्साह है। शहर काजी तनवीर आलम ने बताया कि सोमवार को रमजान माह का चांद दिखाई नहीं दिया। बुधवार को पवित्र रमजान माह का पहला रोजा होगा।

माता के श्रंगार की खरीदारी करती श्रद्धालु महिलाएं- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन