फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairperson visited city tour

हड़ताल जारी, शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचीं पालिकाध्यक्ष

Sat, 13 Jan 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chairperson visited city tour
सभासद को समझाते ईओ और चेयरपर्सन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर में गंदगी और सफाई का हाल जानने के लिए पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष ने एटूजेड प्लांट के साथ तमाम डलावघरों का जायजा लिया। मुख्यमार्गों और गली मोहल्लों में गंदगी का हाल जाना। उन्होंने सफाई व्यवस्था और अधिक बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी अनेक मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल कर रखी है, जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। गली-मोहल्लों में लगे कूड़ों के अंबार से नागरिकों का जीना मुहाल है। कर्मचारियों ने सभी 50 वार्ड में मांग पूरी होने तक सफाई नहीं करने का एलान किया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शहर का हाल जानने के लिए शनिवार को पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने काफिले के साथ निरीक्षण किया। किदवईनगर में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के एटूजेड प्लांट पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट मैनेजर अहसान सैफी और दिलशाद अहमद से जानकारी ली। इसके बाद वार्ड 46 और 47 में पहुंचकर सफाई की स्थिति का जायजा लिया। पालिका अधिकारियों ने लोगों को कूड़ा इधर-उधर नहीं डालकर एक स्थान पर एकत्र करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मीनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड और सरकुलर रोड, जिला अस्पताल, रुड़की रोड पर बने कूड़ा डलावघरों का निरीक्षण कर कूड़ा उठाने और निस्तारण की व्यवस्था को परखा है। ईओ विकास सेन को निर्देश दिए कि एटूजेड प्लांट की सहायता से शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इस दौरान कर्मचारियों में अफरातफरी की स्थिति रही। 

एटूजेड के 200 कर्मचारी लगे 
मुजफ्फरनगर। पालिका कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण एटूजेड प्लांट के कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एटूजेड कंपनी के करीब 200 कर्मचारियों को लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। उधर, सभासद के पति मोहम्मद राहत ने पालिकाध्यक्ष के समक्ष एटूजेड की कई खामियों को लेकर भी आरोप लगाए हैं। 

सर्वेक्षण टीम कर रही है सर्वे 
मुजफ्फरनगर। भारत स्वच्छ मिशन को लेकर शहर में सर्वेक्षण टीम भी मौजूद है। यह टीम गली-मोहल्लों में गंदगी का हाल देख रही है। उसके बाद पालिका को सफाई के मामले में स्थान मिलेगा। पहले भी काफी निचले पायदान पर पालिका का प्रदेश में नंबर आया था। 

पालिका पर हठधर्मिता के आरोप 
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल के पांचवें दिन बैठक का आयोजन किया। वक्ताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं को अनसुना कर हठधर्मिता और जिद करने के आरोप लगाए हैं। पालिका प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है।


इसको लेकर कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। जल्द ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बैठक में राजू वैद, मदन लाल वाल्मीकि, कल्लूराम पार्चा, श्यामलाल, राजकुमार, सरोज, सुधा, सुनील काला, देवीदास पहलवान, हरफूल कवाड़ीराम, रामदास आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed