{"_id":"67671003db50728c28088fc4","slug":"chairperson-tested-the-quality-of-the-road-by-digging-it-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-136349-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन ने सड़क की खोदाई कराकर परखी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन ने सड़क की खोदाई कराकर परखी गुणवत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जमीनी स्तर पर निर्माण की गुणवत्ता परखने के लिए सड़क की खोदाई कराई। उन्होंने जेई को निर्देश दिए की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।
शनिवार को पालिका चेयरपर्सन ने वार्ड-30 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तुलसी नगर में कराए जा रहे सीसी सड़क एवं नाली निर्माण की जानकारी ली। चेयरपर्सन ने जेई निर्माण कपिल कुमार और ठेकेदार मुकेश कुमार को मौके पर बुलाकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई। 20 फुट चौड़ी और 170 फुट लंबी इस सड़क के निर्माण के तहत एक फुट चौड़ी और एक फुट गहरी आरसीसी नाली का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। चेयरपर्सन ने पैमाइश कराकर निर्माण को परखा। उन्होंने मौके पर ही खोदाई कराई। इसके साथ ही मिट्टी भराव के कार्य का भी भौतिक सत्यापन कराया गया। इस दौरान सभासद नवनीत गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।