फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairperson oversaw rain water harvesting

मानक के अनुसार निर्माण के दिए निर्देश

Fri, 26 Jun 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chairperson oversaw rain water harvesting
बुढ़ाना में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण करती चेयरपर्सन व ईओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी ने निर्माणाधीन रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे का भूजल स्तर बढ़ाने के लिए नगर पंचायत द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग व सोख्ता पिट का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माणाधीन रैन वाटर हार्वेस्टिंग का चेयरपर्सन बाला त्यागी व अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने मानक के अनुसार ही निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।

चेयरपर्सन बाला त्यागी शुक्रवार को कस्बे में बनाए जा रहे रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने ठेकेदार व मिस्त्री को मानक के अनुसार ही निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप न मिलने पर भुगतान रोक दिया जाएगा। निरीक्षण के उपरांत चेयरपर्सन ने बताया कि कस्बा डार्क जोन की श्रेणी में शामिल है। कस्बे का जलस्तर बढ़ाने के लिए नगर पंचायत द्वारा सोख्ता पिट व रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बे में लगे सभी हैंडपंप व सार्वजनिक पानी की टंकी के पास सोख्ता पिट का निर्माण करवाया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय परिसर, सामुदायिक केंद्र व गोशाला परिसर आदि स्थानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करवाया जा रहा है। बरसात आरंभ होने से पहले कस्बे में कई स्थानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल बचाने के लिए भी कस्बे की जनता को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed