{"_id":"60ef29138ebc3e9fde370ecc","slug":"chairperson-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-works-muzaffarnagar-news-mrt547390797","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन ने किया 76 लाख के निर्माण कार्यो का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन ने किया 76 लाख के निर्माण कार्यो का शिलान्यास
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने किया निर्माण कार्यों का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। पालिका की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सभासद एवं पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नगर क्षेत्र के कई वार्डों में निरंतर हो रही बरसात के बीच ही लगभग 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।
पालिका द्वारा नवीन मंडी स्थल पर संचालित कान्हा पशु आश्रय स्थल पर 16 लाख 20 हजार रुपये की लागत से आपूर्ति की गई आधुनिक कैटल कैचर गाड़ी का लोकार्पण भी किया। कुल 92 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की। कैटल कैचर गाड़ी पूजन करने के बाद सभासद विपुल भटनागर की मौजूदगी में चाबी लगाकर स्टार्ट की गई। सभासद नवनीत कुच्छल, अरविंद धनगर आदि मौजूद रहे। इसी के साथ वार्ड संख्या 11, वार्ड संख्या 34, वार्ड संख्या सात में आरसीसी, नालियों के निर्माण कराए जाने का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, राहुल पंवार, विकल्प जैन, अरविंद धनगर, पालिका के अशोक ढींगरा, मनोज बालियान, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू, जयपाल सिंह, राजेश कुमार, अवनीश कुमार एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।