फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairperson honored the winning girl students

चेयरपर्सन ने विजेता छात्राओं को किया सम्मानित

Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chairperson honored the winning girl students
मुजफ्फरनगर के एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में शक्ति मिशन के कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करती ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। नगरपालिका कन्या इंटर कालेज में भी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला उत्थान को लेकर बड़ा कार्य हुआ है। आम महिलाओं और छात्राओं को अपने अधिकारों के बारे में पता चला है। सबसे बड़ी बात है कि सामाजिक जागरूकता आई है। प्रधानाचार्या रजनी गोयल ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। संचालन रीना यादव व प्रतिमा तायल ने से कया। मिशन शक्ति तथा तेग बहादुर जयंती विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को मुख्य अतिथि अंजू अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने किया। प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह ने उनका स्वागत किया। पूर्व प्रधानाचार्या आरिफा नकवी ने स्कूल के इतिहास पर प्रकाश डाला। संचालन सजला तायल ने किया। पालिका के ईओ हेमराज सिंह, सभासद पूनम शर्मा व शफीक अहमद भी मौजूद रहे। इस दौरान अनिता कपिल, गीतांजलि, उषा सिंह, रिचा अग्रवाल, करुणा वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed