फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairperson canceled the contract left by SDM

मेला छड़ियान का छोड़ा गया ठेका देर निरस्त

Sat, 20 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chairperson canceled the contract left by SDM
- मेला छड़ियान के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में छोड़ा गया था ठेका
विज्ञापन

- 28.60 लाख की धनराशि को कम बताते हुए चेयरपर्सन किया निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मेला श्रावणी छड़ियान के ठेके को लेकर एक नया विवाद पैदा हो गया है। एसडीएम की मौजूदगी में छोड़े गए ठेके को चेयरपर्सन ने शाम को निरस्त कर दिया।
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में एसडीएम जीत सिंह राय की अध्यक्षता में ठेका छोड़े जाने की प्रक्रिया की गई। खुली बोली में 24 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। डेढ़ घंटे चली खुली नीलामी में मेरठ की आबिद इलेक्ट्रिक फर्म के नाम 28.60 लाख रुपये में ठेका छोड़ा गया। एसडीएम जीत सिंह राय ने उक्त फर्म के नाम ठेका छोड़े जाने की घोषणा की। लेकिन पालिका परिषद नीलामी की रकम से संतुष्ट नहीं थी। जिस कारण ठेका देर सायं निरस्त किया गया। मेला श्रावणी छड़ियान के ठेके की नीलामी के दौरान ईओ कृष्ण कुमार सोनकर, पालिकाध्यक्ष पुत्र काजी नबील, डॉ मोहम्मद अथर सहित अन्य लोग शामिल थे।
इस मामले में एसडीएम जीत सिंह राय का कहना है कि 28.60 लाख रुपये में ठेके की नीलामी छोड़ी गई थी। इससे आगे की कार्रवाई अब पालिका चेयरमैन करेंगी। वहीं चेयरपर्सन बिलकिस ने बताया कि नीलामी की धनराशि कम होने के कारण ठेका निरस्त कर दिया गया है। नीलामी प्रक्रिया फिर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

आगामी प्रक्रिया पर टिकी है सबकी नजर
अब पालिका परिषद नये सिरे से ठेका नीलाम करने की प्रक्रिया करेगी। ऐसे में सबकी नजर इस पर टिकी है कि दूसरी प्रक्रिया में 28.60 लाख से कितनी ऊपर बोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed