{"_id":"5820d1ce4f1c1bf77eb385a6","slug":"chairman-accused-of-rigging","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली के आरोपों से घिरे चेयरमैन, कार्रवाई की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली के आरोपों से घिरे चेयरमैन, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे शहर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल पर वित्तीय अनियमितताओं में कार्रवाई की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर मांग की गई कि चेयरमैन के कार्यों की जांच रिपोर्ट के आधार पर अधिकार सीज किए जाएं। डीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पंकज अग्रवाल अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने ममेरे भाई को निर्माण कार्यों का टेंडर देकर पद का लाभ लेते हुए वित्तीय अनियमितता की है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने शासन में अपनी रिपोर्ट भी भेजी है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, ब्रह्म ऋषि समाज संगठन, राष्ट्रीय आदर्श पार्टी, अल्पसंख्यक व्यापार मंडल समिति, तंजीम शान-ए-मिल्लत, रिक्शा मालिकान एवं चालक एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की। मौके पर मुर्तजा सलमानी, राजबल त्यागी, भुनेश त्यागी, कंवरपाल शर्मा, शहजाद सिद्दीकी, काजी जमीर आजम, हसन अली, रमेशपाल गुप्ता, अल्लादिया, शफीक राव, शाहनवाज सिद्दीकी, फरीद अख्तर आदि मौजूद रहे।