{"_id":"58bb07ab4f1c1b7f59832f30","slug":"chadhat-ke-dauran-sangharsh-pathrav","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़त के दौरान संघर्ष, पथराव, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़त के दौरान संघर्ष, पथराव, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला काटला में दो पक्षों के बीच हुए झगडे के बाद तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। मोहल्ला कोटला में बारात की चढ़त के दौरान दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों की ओर से सात लोग घायल हो गए। एक घायल को मेरठ में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच बारातियों और एक अन्य घायल को जानसठ में उपचार दिलाया गया।
मामला अलग-अलग समुदाय से होने के कारण मोहल्ले में तनाव हो गया। हालात को देखते हुए मौके पर सीओ जानसठ के नेतृत्व में मीरापुर, रामराज, जानसठ पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है।
मीरापुर का मोहल्ला कोटला मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। शनिवार को इसी मोहल्ले के ब्रह्मपाल प्रजापति की बेटी की बारात सोंटा सराय रसूलपुर से आई थी। दोपहर करीब तीन बजे चढ़त के दौरान बाराती नाचते-गाते मोहल्ले में लड़की पक्ष के आवास के सामने पहुंचे, तभी पड़ोस के रहने वाले उमर पुत्र अनीस और फिरोज पुत्र शमशाद अपनी बाइक लेकर बारात के बीच से निकलने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
कुछ बारातियों ने बाइक को वापस ले जाने को कहा। इसी बात को लेकर बारातियों और उमर व फिरोज आदि में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। जिससे चढ़त में अफरा-तफरी के साथ भगदड़ मच गई। मारपीट और पथराव में बाराती पक्ष से सनी, राजा, मोहित, रोहित व मोनू और बाइक सवार उमर एवं फिरोज घायल हो गए। घायलों में उमर की हालत गंभीर है।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उमर एवं अनीस को एंबुलेंस से मेरठ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मीरापुर कुलदीप सिंह ने बताया कि उमर की हालत ठीक है। उधर, पांचों बारातियों को जानसठ उपचार दिलाया गया। जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
संघर्ष से मोहल्ले में तनाव हो गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में लड़की के फेरों की रस्म पूरी कराई गई। सीओ एसकेएस प्रताप ने मीरापुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, जानसठ कोतवाली इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह और थानाध्यक्ष रामराज अनिल कुमार सिंह के साथ मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है।
उमर और फिरोज के परिवार से भी रविवार को बारात जानी है। घायल उमर की ओर से महताब पुत्र तुफैल ने पांच लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, इस मामले के बारे में सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, कस्बे के कुछ गणमान्य नागरिक दोनों पक्षों में सुलहनामे के प्रयास कर रहे हैं।