{"_id":"64d38b3833fbfac538016394","slug":"certificates-issued-to-23-disabled-students-in-bilaspur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-5253-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिलासपुर में 23 दिव्यांग छात्रों को जारी किए गए प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिलासपुर में 23 दिव्यांग छात्रों को जारी किए गए प्रमाण पत्र
विज्ञापन
दिव्यांग छात्रों के लिए मेडिकल एसेसमेन्ट कैंप का आयोजन किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। समग्र शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अंतर्गत विकास खंड सदर के ब्लाॅक संसाधन केन्द्र बिलासपुर पर दिव्यांग छात्रों के लिए मेडिकल एसेसमेन्ट कैंप का आयोजन किया गया। कुल 23 छात्र-छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। 25 बच्चों को मेडिकल अस्पताल एवं अन्य जांच के लिए रेफर किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि कैम्प में कुल 65 दिव्यांग छात्रों ने प्रतिभाग किया। श्रवण बाधित 10, मानसिक परेशानी से ग्रस्त 15, दृष्टि अक्षम 7, अस्थि बाधित 33 छात्र शामिल हुए। इनमें से कुल 23 छात्र-छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। 25 बच्चों को मेडिकल अस्पताल एवं अन्य जांच के लिए रेफर किया गया।
कुछ बच्चें ऐसे रहे, जो स्लो लर्नर होने के कारण उनको दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जा सकते थे। आर्थाे सर्जन डॉ अनिरुद्ध सिंह, नेत्र सर्जन डॉ. रविंद्र कुमार सिंह, ईएनटी सर्जन डॉ राकेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सहायक शिवराज सिंह ने चेकअप किया। खंड शिक्षा अधिकारी सदर ध्यानचन्द, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुशील कुमार, धर्मेन्द्र स्वरूप जैन, पूनम चौहान और रेनू ने सहयोग प्रदान किया।