Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Certificate revoked, still not removed

प्रमाणपत्र निरस्त, फिर भी नहीं हटे प्रधान

Fri, 28 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Certificate revoked, still not removed
मुजफ्फरनगर। सिखरेड़ा के ग्राम प्रधान का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के तीन साल बाद भी उसे पद से नहीं हटाया गया, न ही बीडीसी सदस्य चुने गए उसके पुत्र के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। मामले में मंडल स्तर पर की गई अपील भी खारिज हो चुकी है लेकिन कार्रवाई की फाइल पंचायती राज विभाग में दबी है। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से ग्राम प्रधान व उनके पुत्र का चुनाव निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

जानसठ तहसील क्षेत्र के गांव सिखरेड़ा निवासी जोगेंद्र ने गांव के प्रधान जयप्रकाश तथा वार्ड 16 से बीडीसी चुने गए उसके पुत्र अरविंद के खिलाफ अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर चुनाव लड़ने की शिकायत की थी। उसका कहना था कि जयप्रकाश बंजारा जाति से हैं जो ओबीसी में आती है। इसके बावजूद उन्होंने फर्जी तरीके से अपनी जाति बादी बताकर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र हासिल कर लिया। इस प्रमाणपत्र के आधार पर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की। शिकायत के आधार पर जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित सत्यापन समिति ने जयप्रकाश, उसके पुत्र अरविंद व अन्य परिजनों के जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए। तहसीलदार जानसठ ने 13 फरवरी 2017 को उनके प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए। इसके बावजूद दोनों का निर्वाचन निरस्त नहीं किया गया। ग्राम प्रधान ने मंडलीय अपीलीय फोरम सहारनपुर में अपील की। 15 अक्तूबर 2019 को इस अपील को भी खारिज कर दिया गया तथा प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के पूर्व के आदेश को यथावत रखा। इस अपील को खारिज हुए भी चार माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक जयप्रकाश व उसके पुत्र का निर्वाचन निरस्त नहीं किया गया। शिकायतकर्ता जोगेंद्र सिंह ने जिला एवं शासन स्तर के अधिकारियों से उनका निर्वाचन निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

मामले में दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
शिकायतकर्ता जोगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान जयप्रकाश, उसके भाई राजकुमार एवं देवी सिंह, पत्नी ओमी, पुत्र अरविंद, रिंकू एवं कपिल के खिलाफ 18 दिसंबर 2019 को धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बावजूद मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
ग्राम प्रधान सिखरेड़ा की फाइल उनके पास आई है। मामला थोड़ा पेचीदा है। इसमें जल्द कार्रवाई की जाएगी। - एके श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed