{"_id":"68ffb6531330a499c705f63d","slug":"central-gst-raid-on-barnala-steel-in-muzaffarnagar-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बरनाला स्टील पर सेंट्रल जीएसटी की रेड, खंगाले दस्तावेज; कंपनी निदेशक को पूछताछ को साथ ले गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बरनाला स्टील पर सेंट्रल जीएसटी की रेड, खंगाले दस्तावेज; कंपनी निदेशक को पूछताछ को साथ ले गई टीम
Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
सार
सोमवार दोपहर साढे 12 बजे वहलना स्थित बरनाला स्टील पर जांच की गई। टीम में शामिल अधिकारियों ने फैक्टरी में करीब पांच घंटे तक छानबीन की। शुरूआजी जांच में करोड़ों की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जीएसटी डीजीजीआई की टीम ने वहलना स्थित बरनाला स्टील फैक्टरी पर छापेमारी की। करीब पांच घंटे तक चली जांच के बाद टीम में शामिल अधिकारी कंपनी निदेशक हाजी अमीर अहमद को पूछताछ के लिए मेरठ ले गए।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर साढे 12 बजे वहलना स्थित बरनाला स्टील पर जांच की गई। टीम में शामिल अधिकारियों ने फैक्टरी में करीब पांच घंटे तक छानबीन की। शुरूआजी जांच में करोड़ों की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। जिसके बाद कंपनी निदेशक हाजी अमीर अहमद को पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई। बताया गया है कि कंपनी को पिछले कई माह से जीएसटी के रूप में पैसा जमा कराए जाने के लिए समन जारी किए जा रहे थे। जवाब नहीं दिए जाने पर सेंट्रल जीएसटी टीम के अधिकारियों ने छापेमारी कर कंपनी निदेशक को साथ ले गई।
विज्ञापन
सरगना के पकड़ में आने से रडार पर आए उद्यमी
कुछ माह पहले भरतिया कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को केन्द्रीय जीएसटी डीजीजीआइ शाखा की ओर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। आरोपी ने स्वीकार किया था कि जनपद की कई फैक्टरियों के नाम से उसने फर्जी बिल बनाए है, इसके बाद जांच शुरू हुई। इसके बाद कई उद्यमी रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
अब तक यहां हो चुकी जांच और हंगामा
पिछले वर्ष राना स्टील सहित जनपद की कई औद्योगिक इकाइयों पर केन्द्रीय जीएसटी की खुफिया शाखा डीजीजीआई की ओर से छापेमारी की गई थी। प्रकरण को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसके बाद अगस्त माह में सर्वोत्तम स्टील पर छापेमारी करते हुए सेंट्रल जीएसटी की टीम ने कंपनी निदेशक संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें हाईकोर्ट की ओर से पिछले दिनों जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया था।