फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Center should fix the arrangements for board exams

Muzaffarnagar News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें केंद्र

Fri, 17 Jan 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Center should fix the arrangements for board exams
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को डीएवी इंटर कॉलेज में डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीआईओएस ने कहा कि केंद्र पर फर्नीचर, वॉयस रिकॉर्डर युक्त कैमरे, हाई स्पीड नेटवर्क आदि की सही व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा कक्षों, स्ट्रांग रूम आदि की ऑनलाइन मॉनिटरिंग में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर लगे डीवीआर की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होनी चाहिए। विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर या इनवर्टर की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीआईओएस शैलेंद्र त्यागी ने कहा कि परीक्षा की मॉनिटरिंग जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी की जाती है। शासनादेशों का पूरी तरह से पालन करें। सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले कर लें।
प्रधानाचार्य डॉ़ विकास कुमार ने कहा कि इस बार स्ट्रांग रूम में तीन डबल लॉक अलमारी की व्यवस्था करनी होगी। इनमें एक अलमारी में हाईस्कूल के प्रश्नपत्र, दूसरी में इंटरमीडिएट और तीसरी में अवशेष प्रश्न पत्रों को रखा जाएगा। बैठक में विजय कुमार शर्मा, डॉ़ प्रवीण चौधरी, समुद्र सेन, योगेश कुमार, राजेंद्र कुमार, दिनेश जैन आदि मौजूद रहे।

-अपार आईडी के लिए बनाई हेल्पलाइन
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के कार्य को तेजी से करें। अपारआईडी से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9634035623 संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed