फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the light festival of Guru Nanak Dev Ji

गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया

Fri, 11 Oct 2019 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the light festival of Guru Nanak Dev Ji
खतौली। गुरु पंथ के दास सरदार सतनाम सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव महाराज जी के 550 साला प्रकाश पर्व पर पांच सरबत सांझा समागम की पांचवीं कड़ी में महान कीर्तन मंडी धर्मशाला में बृहस्पतिवार रात मनाया गया। दरबार श्री शिव मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र तनेजा, राजेश बॉबी पंडित जी कमेटी के समूह साध संगत के सहयोग आयोजित कीर्तन में पंथ प्रसिद्ध रागी जत्था भाई गुरमीत सिंह परदेसी, नितिन सिंह देवबंद एवं मनिंद्र सिंह देहरादून द्वारा गुरबानी कीर्तन से संगतों को निहाल किया गया। गुरुद्वारा माता राम मूर्ति के ज्ञानी सोहन सिंह ने बृहस्पतिवार की रात सरबत के भले की अरदास की। इसके उपरांत श्री शिव मूर्ति मंदिर कमेटी के प्रबंधक एवं सेवादारों द्वारा संगतों को गुरु का अटूट लंगर का आयोजन किया गया। संचालन सरदार सतनाम सिंह गुरु पंथ के दास द्वारा किया गया। कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट सिख ब्रदर्स कॉम द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं व्यापारी नेता अशोक बाटला, सरदार सतनाम सिंह, हंसपाल, सरदार प्रतीक सिंह, अध्यक्ष राजेंद्र तनेजा, अनिल मेहता, गुरबचन सिंह ज्ञानी, मदन छाबड़ा आदि को सम्मानित किया गया। सरदार सतपाल सिंह, सरदार गुरिंद्र सिंह, अशोक रहेजा, देवेंद्र बागड़ी, राजीव ग्रोवर, सरदार जोगिंद्र सिंह सलूजा, सरदार रविंद्र सिंह, हरिओम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed