फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the birth anniversary of Lord Vishwakarma with gaiety

हर्षोल्लास से मनाया भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव

Fri, 17 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Lord Vishwakarma with gaiety
शहर में विश्वकर्मा चौक पर यज्ञ हवन करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हर्षोल्लास से मनाया भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर में कई स्थानों पर यज्ञ, पूजा-अर्चना हुई। रामपुरी और इंद्राकालोनी के मंदिरों में भी भव्य आयोजन हुए।
विश्वकर्मा चौक पर प्रात: सभी समाज के लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा को याद किया और प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ में जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, श्रीभगवान शर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सपा नेता राकेश शर्मा आदि ने भाग लिया। विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला समिति इंदिरा कालोनी में विश्वकर्मा की पूजा की गई। यज्ञ के साथ पूजा अर्चना हुई। यज्ञमान बलविंदर सिंह और उनकी पत्नी मनप्रीत कौर एवं आशीष विश्वकर्मा और उनकी पत्नी शिवी धीमान रहे। विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ के अध्यक्ष निर्मल सिंह धीमान ने कहा कि सृष्टि की रचना का कार्य ब्रह्मा जी ने विश्वकर्मा को सौंपा था। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, मुकेश धीमान, बिजेंद्र धीमान, नरेंद्र श्रंगी, महेंद्र दत्त धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्वकर्मा समाज मंदिर सभा रामपुरी में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। यज्ञ पुरोहित अरविंद धीमान एवं यज्ञमान राकेश धीमान सपत्नीक रहे। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर प्रांगण में फाइबर युक्त टीन शेड अपनी निधि से लगवाने की घोषणा की। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने विचार रखे। कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश धीमान, जगदीश पांचाल, योगेंद्र धीमान, ओमप्रकाश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा की भेंट की पेंटिंग
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा पूजा पर लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में जिले से शामिल प्रतिनिधिमंडल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भगवान विश्वकर्मा की पेंटिंग भेंट की गई। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में सचिन विश्वकर्मा, ओजस्वी विश्वकर्मा, महेश शर्मा, शिवबली विश्वकर्मा, जगपाल सिंह, शेरपाल पांचाल आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद

खतौली में विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए श्रद्धालु।

खतौली में विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में स्थित आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती मनाते हुए।

खतौली में स्थित आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती मनाते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित हवन में आहुति प्रदान करते लोग।

भोपा में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित हवन में आहुति प्रदान करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आई टीआई ककराला में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाते हुए  प्रबन्धक सचिन सरोहा।

आई टीआई ककराला में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाते हुए प्रबन्धक सचिन सरोहा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विश्वकर्मा चौक पर आयोजित विश्वकर्मा जंयती के कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करता कलाकार।

विश्वकर्मा चौक पर आयोजित विश्वकर्मा जंयती के कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करता कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विश्वकर्मा जंयती पर भगवान विश्वकर्मा मूर्ति  पर पूजा अर्चना करते समाज के लोग।

विश्वकर्मा जंयती पर भगवान विश्वकर्मा मूर्ति पर पूजा अर्चना करते समाज के लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed