{"_id":"6561f10719f4e1ec960822b4","slug":"celebrated-prakash-parv-by-presenting-guru-nanaks-songs-and-inspiring-stories-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-11988-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गुरुनानक के गीत व प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर मनाया प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गुरुनानक के गीत व प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर मनाया प्रकाश पर्व
विज्ञापन
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने गुरुनानक के जीवन से संबंधित गीत व प्रेरक-प्रसंग प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने गुरु वानी व शब्द का सुन्दर वाचन किया। साथ ही नृत्य प्रस्तुत किया। प्राथमिक स्तर की अध्यापिका पायल अरोड़ा ने विद्यार्थियों को गुरुनानक जयंती मनाने का उद्देश्य समझाया। उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर खिलाने का महत्त्व भी बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती तिवारी ने कहा कि गुरुनानक वास्तव में एक सच्चे गुरु थे। उन्होंने समाज को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए ही सिख संप्रदाय की स्थापना की। हमें उनकी दी गई शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए।