फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrate elections and traditional festivals harmoniously: CO

चुनाव और परंपरागत उत्सवों को सौहार्द से मनाएं : सीओ

Sat, 09 Mar 2024 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Celebrate elections and traditional festivals harmoniously: CO
फोटो
विज्ञापन

चरथावल। सीओ सदर राजू कुमार साव ने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का महोत्सव है। परंपरागत त्योहारों का सिलसिला शुरू हो रहा है।

शनिवार को थाना प्रांगण में व्यापारियों और मौअज्जिज लोगों की बैठक में सीओ ने कहा कि बिना प्रलोभन के मतदान करें। परंपरागत रमजान, होली और ईद का त्याेहार आ रहा है। दोनों प्रमुख उत्सव पर दोनों वर्ग के लोग खुशियां साझा करें। साथ ही प्रेम सद्भाव का संदेश दें। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने कहा कि किसी अफवाह अथवा बहकावे में न आएं। गलत संदेश फैलाकर शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। एक तरफ त्याेहारी सीजन और दूसरे ओर चुनावी माहौल। जिम्मेदारों को सतर्कता बरतनी है। गांवों में मनपसंद प्रत्याशी को बिना दबाव और भयमुक्त होकर मतदान करें। नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह, ईओ नीलम पांडेय, प्रवीण कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग, योगी राज प्रेमी, आबाद त्यागी, नंद किशोर त्यागी, अमित कंसल, फैजान, इरशाद, मंगलसेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed