फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CDO listened to complaints, inspected the tehsil

Muzaffarnagar News: सीडीओ ने शिकायतों को सुना, तहसील का किया निरीक्षण

Sat, 02 Mar 2024 04:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
CDO listened to complaints, inspected the tehsil
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

-संपूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का निस्तारण हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ संदीप भागिया ने जनता की शिकायतों को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सीडीओ ने तहसील का निरीक्षण भी किया।
शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ संदीप भागिया ने की। सीडीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सीडीओ ने तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस दौरान एसडीएम सुबोध कुमार, तहसीलदार राधेश्याम गौंड, नायब तहसीलदार अजय कुमार आदि मौजूद है।
विज्ञापन


-साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए

फोटो समाचार
बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं की निष्पक्ष जांच करें। समय पर गुणवत्तापूर्ण समस्या का निस्तारण करें। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, एसपी देहात आदित्य बंसल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड व चकबंदी आदि से संबंधित 24 शिकायतें आई। सभी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने ग्रामीणों को साइबर अपराध व साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। इस मौके पर तहसीलदार सतीश चन्द बघेल, सीओ गजेन्द्र पाल सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed