{"_id":"5dd584d88ebc3e54e765be36","slug":"cctv-cameras-and-security-systems-should-be-well-maintained-in-banks-muzaffarnagar-news-mrt4546500158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में दुरुस्त हों सीसीटीवी कैमरे व सिक्योरिटी सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में दुरुस्त हों सीसीटीवी कैमरे व सिक्योरिटी सिस्टम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम-एसएसपी ने जनपद के सभी बैंक कॉर्डिनेटर्स की मीटिंग लेकर उन्हें सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी सिस्टम दुरुस्त रखने और बैंक स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट स्थित जिला सभागार में बुधवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने बैंकों व एटीएम की सुरक्षा के मद्देनजर जनपद के सभी बैंक कॉडिनेटर्स की मीटिंग ली। डीएम-एसएसपी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को बैंकों व एटीएम की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के साथ ही हर रोज उनकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए। एटीएम बूथों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ ही बैंक स्टाफ को भी पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया। इसके साथ ही सभी बैंक कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों को देख तत्काल पुलिस को सूचना देने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आटो डॉयलर को भी पूर्ण रुप से सही रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनपद के सभी बैंकों के कॉर्डिनेटर्स और प्रतिनिधि शामिल हुए।