फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CCTV camera panic

सीसीटीवी कैमरे का खौफ, परीक्षा छोड़ रहे विद्यार्थी

Fri, 09 Feb 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
CCTV camera panic
मुजफ्फरनगर में बोर्ड परीक्षा देकर लौटे छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार तीसरी आंख लगाई गई है। कैमरों के खौफ से कमजोर छात्र परीक्षा से मुंह मोड़ रहे हैं, क्योंकि नकल पर नकेल कस गई है। इससे परीक्षा छोड़ने वालों को संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटर में टफ पेपर रहा। हाईस्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा थी, जबकि इंटर में गणित का पेपर रहा। दोनों पेपर में 1800 से अधिक परीक्षार्थी गायब रहे। उधर, कई परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक और जेडी ने निरीक्षण किया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह की पॉली में हाईस्कूल वर्ग में अंग्रेजी प्रथम क पेपर रहा। इसमें जिले में 31728 विद्यार्थी पंजीकृत थे। अंग्रेजी टफ होने और हार्ड पेपर होने के कारण 30141 ने परीक्षा दी, जबकि 1525 ने पेपर से मुंह मोड़ लिया। पेपर में कई सवाल ऐसे आए कि परीक्षार्थियों का दिमाग घूम गया। इन सवालों को हल करने में परीक्षार्थियों को पसीने छूट गए।
विज्ञापन


इसके अलावा सुबह की पॉली में ही इंटरमीडिएट वर्ग में संगीतवादन के पेपर में 46 में से 45 ने परीक्षा दी। जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा। संगीत गायन में 39 परीक्षार्थियों में से 37 पेपर में आए, दो अनुपस्थित दर्ज किए गए हैं। सुबह की पॉली में पर्यवेक्षक हरबरन सिंह और जेडी (माध्यमिक) अनिल भूषण ने कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के साथ शिक्षकों से पूछताछ की गई। परीक्षा पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दोपहर की पॉली में इंटरमीडिएट में गणित का पेपर रहा। जिनमें 6081 पंजीकृत थे, इनमें से 5839 ने पेपर दिया। 242 परीक्षा से नदारद रहे।

वाणिज्य गणित की परीक्षा के लिए 1193 विद्यार्थियों में से 1150 ने परीक्षा दी, जबकि 43 ने पेपर छोड़ दिया। गणित के पेपर के सवालों ने भी परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं, चौथे दिन जिले में करीब 1813 परीक्षार्थियों ने पेपर नहीं दिया है।

शाम की पॉली में भी पर्यवेक्षक, जेडी और सचल दस्तों ने केंद्रों पर छापेमारी कर व्यवस्था का जायजा लिया। योगी सरकार में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनकी निगरानी में पेपर चल रहे हैं। कैमरों के खौफ से परीक्षार्थियों में डर बैठ गया है। जिसके चलते कमजोर छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।

107 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी 
खतौली। बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन 107 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। खतौली क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों में देवी मंदिर कन्या इंटर कालेज में नौ, जवाहरलाल स्मृति इंटर कालेज रवापुरी सठेड़ी में 27, कबूल कन्या इंटर कालेज में तीन,

पिकेट इंटर कालेज में छह, केके जैन इंटर कालेज में 27, पीपलहेड़ा के सरस्वती इंटर कालेज में 16 छात्र के अलावा अन्य परीक्षा केंद्रों में 107 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने नहीं पहुंचे। डीआईओएस मुनेश कुमार ने तहसील के पास स्थित परीक्षा केंद्र चौधरी तिलकराम इंटर कालेज का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने सीसीटीवी कैमरों के अलावा परीक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया।

पुरकाजी में 57 ने छोड़ी परीक्षा   
पुरकाजी। बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को 57 छात्रों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया, जिसमें पुरकाजी में लाला सुखलाल इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में हुई हाईस्कूल की परीक्षा में 422 में से 414 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। दूसरी पाली में हुई गणित की परीक्षा में 54 में से 51 ने भाग लिया। तीन गैैरहाजिर रहे।


इसके अलावा ग्राम फलौदा राजकुमार इंटर कालेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में 449 में से 403 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि  46 गैरहाजिर और दूसरी पाली में 26 सभी छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान पहुंचे पर्यवेक्षक अहीबरण सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल चतुर्वेदी और सेक्टर मजिस्ट्रेट उमेश शर्मा व हरपाल सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed