फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CBSE 10th Result

मेधावी बच्चों ने प्रतिभा का डंका बजाया  

Sun, 29 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 29 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Result
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के बाद झूमते मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई दसवीं के परीक्षाफल में मेधावी बच्चों ने अपनी प्रतिभा के बल पर कामयाबी पाई। सफलता पाकर विद्यार्थी और अभिभावक चहक उठे। अधिकांश पब्लिक स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस बार का बंपर परीक्षाफल रहने पर सीजीपीए 10 हासिल करने वाले बच्चों की संख्या अधिक रही। दसवीं के घोषित नतीजों में एमजी पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, शारदेन स्कूल और होली एंजिल्स के बच्चों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


एमजी पब्लिक स्कूल के 52 बच्चों ने सीजीपीए 10 हासिल कर पहला स्थान पाया। एस पब्लिक स्कूल के 41 बच्चों ने 10  सीजीपीए पाई। शारदेन स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 29 बच्चों ने सीजीपीए 10 हासिल की। होली एंजिल्स स्कूल के 29 छात्र छात्राओं ने अपनी कामयाबी के बल पर सीजीपीए 10 में नाम दर्ज किया।
विज्ञापन


गोल्डन पब्लिक स्कूल के 11 बच्चों ने सीजीपीए 10 पाई। श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के भी 11 बच्चे सीजीपीए 10 लाने में सफल रहे। जीसी पब्लिक स्कूल में यह सफलता हासिल करने वाले दस बच्चे शामिल रहे। हिमालयन पब्लिक स्कूल के 9 बच्चों ने सीजीपीए 10 हासिल की। देहात के स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी सफलता का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी के 15 बच्चों ने सीजीपीए 10 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परीक्षा में शानदार सफलता पाने वाले बच्चों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में सीजीपीए 10 हासिल करने वाले बच्चों को बुला कर उनको सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपने विद्यालय जाकर जमकर धमाल कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। मेधावी बच्चों के परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed