फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CBI team camped, many public service centers on radar

Muzaffarnagar News: छपार - सीबीआई टीम ने डाला डेरा, रडार पर कई जन सेवा केंद्र

Thu, 14 Mar 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
CBI team camped, many public service centers on radar
- गांव खुड्डा में जन सेवा केंद्र के संचालक से पूछताछ करने के बाद कई जन सेवा केंद्रों की जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। रिश्वत लेकर पासपोर्ट बनाने की जांच करने वाली सीबीआई टीम ने अभी क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। इस टीम ने छपार के गांव खुड्डा में जन सेवा केंद्र के संचालक से पूछताछ करने के बाद कई जन सेवा केंद्रों की जांच शुरू की है।
गाजियाबाद की सीबीआई टीम निरीक्षक मनीष रस्तोगी, नितिन खत्री अपनी टीम के साथ यहां थाने पहुंचे थे। इस टीम ने मंगलवार को खुड्डा गांव में जन सेवा केंद्र चलाने वाले फरहान के बारे में जानकारी जुटाई थी। थाने के रजिस्टर खंगाल कर यह भी देखा कि फरहान के खिलाफ पूर्व समय में कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं है। यह टीम थाने में अपनी आमद कराने के बाद थाना पुलिस के साथ खुड्डा गांव में फरहान के जन सेवा केंद्र पर भी पहुंची। वहां काफी देर तक फरहान से पासपोर्ट के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

बताया गया कि यूपीआई के माध्यम से रिश्वत लेकर पासपोर्ट बनाने के मामले में फरहान से पूछताछ की, क्योंकि गाजियाबाद थाने में कमला नेहरू नगर में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के सहायकों, वरिष्ठ सहायकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, थाना पुलिस ने बताया कि सीबीआई टीम फरहान के जन सेवा केंद्र का सर्व वारंट लेकर आई थी। लगभग 27 वर्षीय फरहान ने अपने ही घर में जन सेवा केंद्र खोला हुआ है। सीबीआई टीम ने जन सेवा केंद्र से संबंधित कागजात के अलावा केंद्र पर रखे कंप्यूटर का डाटा भी खंगाला। यह टीम जन सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ गाजियाबाद में पूर्व में भी कोई मुकदमा दर्ज होना भी बता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टीम बाद में फरहान को सहयोग करने की हिदायत देकर लौट गई। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीम अभी क्षेत्र में ही डेरा डाले हुए है। इस टीम के राडार पर क्षेत्र के कई अन्य जन सेवा केंद्र भी है। उनके बारे में यह टीम जानकारी जुटा रही है। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि सीबीआई की टीम ने खुड्डा में जन सेवा केंद्र के बारे में डाटा जुटाया है। अपनी कार्रवाई के बारे में फिलहाल टीम ने जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed