{"_id":"62b75630f8528c2f843a4634","slug":"cbi-raids-in-the-house-of-contractor-in-the-investigation-of-refund-scam-in-income-tax-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आयकर विभाग में रिफंड घोटाले की जांच में ठेकेदार के यहां सीबीआई का छापा, कई दस्तावेज ले गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आयकर विभाग में रिफंड घोटाले की जांच में ठेकेदार के यहां सीबीआई का छापा, कई दस्तावेज ले गई टीम
Sun, 26 Jun 2022 12:08 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:08 AM IST
सार
सीबीआई की टीम ठेकेदार सिराज मलिक के मकान पर पहुंची। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य एक सभासद के मकान पर भी गए। जहां उन्होंने सभासद से पूछताछ की।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद से पहुंची सीबीआई की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से कस्बे में एक ठेकेदार के मकान के अलावा दो अन्य स्थानों पर घंटों जांच की। सभासद से भी टीम ने जानकारी जुटाई और ठेकेदार से आयकर विभाग के मामले को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
शनिवार को गाजियाबाद से सीबीआई टीम मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित ठेकेदार सिराज मलिक के मकान पर पहुंचे। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य एक सभासद के मकान पर भी गए। जहां उन्होंने सभासद से पूछताछ की। टीम एक पूर्व सभासद के आवास पर भी गई और वहां भी पूछताछ की।
विज्ञापन
सीबीआई ने सिराज मलिक के मकान पर गहनता से जांच की। सीबीआई अपने साथ सिराज मलिक के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने साथ ले गई । उधर, टीम के सदस्यों ने ठेकेदार सिराज मलिक के मकान के पास स्थित दुकानदारों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
ये है मामला
आयकर विभाग में रिफंड को लेकर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। जिसकी जांच सरकार ने सीबीआई को सौंपी है। इसी जांच में फंसे एक आयकर विभाग के अधिकारी के संबंध ठेकेदार सिराज मलिक से बताये जाते हैं। उक्त सिराज मलिक नगर निकायों में ठेकेदारी करता है और कई जनपदों की नगर निकायों में उसका काम चल रहा है। सीबीआई की जांच में कस्बे के उक्त ठेकेदार का नाम भी प्रकाश में आया है। जिसके चलते सीबीआई की टीम ने जांच की। ठेकेदार के मकान पर पहुंची टीम ने आयकर विभाग के रिफंड के संबंध में जांच की।
यह भी पढ़ें: IPS Officer Transfer: आईपीएस प्रभाकर चौधरी का तबादला, अब मेरठ के एसएसपी बने रोहित सिंह
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि टीम के सदस्यों की सुरक्षा के लिए पुलिस दी गई थी। किस मामले की जांच की गई, इसकी जानकारी नहीं है।