{"_id":"6127d6998ebc3e264c11572c","slug":"cause-of-accidents-being-cut-on-the-road-devband-news-mrt553471876","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बने कट बन रहे हादसों का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बने कट बन रहे हादसों का सबब
विज्ञापन
देवबंद में हाइवे के बीच में बने क्रास कट से होकर गुजरते लोग
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बने कट और लोगों गलत दिशा में चलना हादसों की वजह बन रहे हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर दिशा नियंत्रक बोर्ड भी नहीं लगे हैं।
सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी ने यूं तो गागलहेड़ी से मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहे तक लोगों की सुविधा के लिए कई जगहों पर कट बना दिए हैं। र्साइंधाम मंदिर से लेकर तलहेड़ी और नागल में कई ऐसे कट नजर आ जाएंगे, जहां पर दिशा नियंत्रक बोर्ड नहीं लगे हैं। नगर के समाजसेवी संगठन कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत करा चुके हैं।
हाईवे पर अब तक हुए हादसे
1. करीब डेढ़ साल पहले देवबंद के गांव मेघराजपुर से छोटा हाथी में सवार होकर करीब 20-25 लोग मुजफ्फरनगर के एक गांव में तेरहवीं में जा रहे थे। हाईवे पर उतरते समय अपने आगे चल रही कार को बचाते समय छोटा हाथी अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग को तोड़ता हुआ दूसरा तरफ जाकर पलट गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
2. तीन माह पूर्व खटौली रोड स्थित पनियाली कासिमपुर के मोड़ पर बने कट पर मुड़ते समय कार व ट्रक की भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में कार पूरी तरह से डैमेज हो गई थी।
3. एक माह पूर्व तलहेड़ी बुजुर्ग में सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज के समीप बाइक सवार तीन लोग गलत दिशा में चलते हुए अचानक मुड़ने लगे। उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई थी।
4. देवबंद में 22 अगस्त को फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में प्रख्यात कवि पद्म श्री डॉ. अशोक चक्रधर व उनकी पत्नी बागेश्री घायल हो गए। वह दिल्ली से मसूरी जा रहे थे।
5. बृहस्पतिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
इन स्थानों पर हो रहे सबसे अधिक हादसे
1. तलहेडी बुजुर्ग में सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज के समीप बने क्रास कट पर
2. तलहेड़ी में पेट्रोल पंप के समीप
3. तलहेड़ी में बस स्टैंड के समीप
4. साखन नहर के समीप
5. साईंधाम मंदिर के समीप

हाइवे पर सड़क के बीच में बने क्रास कट से पर नहीं कोई दिशा नियंत्रक- फोटो : DEVBAND