फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Caught accused of stealing cattle from Punjab

पंजाब से पशु चोरी करने का आरोपी दबोचा, साथी फरार

Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Caught accused of stealing cattle from Punjab
पंजाब से पशु चोरी करने का आरोपी दबोचा, साथी फरार
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। पंजाब प्रांत से पशुओं को नशीले कैप्सूल खिलाकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब पुलिस ने बघरा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के दो साथी फरार हो गए। आरोपी के घर से चोरी की चार कीमती भैंसें भी बरामद की गईं हैं।

पंजाब प्रांत के जनपद पटियाला के संगरूर थाना प्रभारी शिल्पी रावत रविवार सुबह टीम के साथ दो गाड़ियों में तितावी थाने पहुंचे। यहां से स्थानीय पुलिस के साथ पंजाब पुलिस ने बघरा निवासी पाशा कुरैशी के यहां दबिश दी। एसओ कपिलदेव ने बताया कि पाशा के घर से चोरी की चार कीमती भैंसें बरामद की गईं, जो पंजाब प्रांत के संगरूर थाना क्षेत्र से चोरी कर लाई गईं थीं। पंजाब पुलिस ने मौके से पाशा कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से चोरी किए गए पशुओं को नशीले कैप्सूल खिला देता था, जिसके बाद उन्हें गाड़ी में लादकर बघरा लाने के बाद बेच दिया जाता था। पंजाब पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक पंजाब से दर्जनों कीमती पशुओं को चोरी कर ला चुका है। इसके बाद पंजाब पुलिस आरोपी पाशा कुरैशी के साथ ही बरामद की गई एक भैंस को लेकर रवाना हो गई, जबकि बरामद तीन अन्य पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उधर, आरोपी पशु चोर द्वारा बघरा के मेडिकल स्टोर संचालकों से नशीले कैप्सूल खरीदने की जानकारी दिए जाने पर सीओ फुगाना राममोहन शर्मा ने थाना परिसर में सभी स्टोर संचालकों की बैठक ली। इसमें सीओ ने सभी स्टोर संचालकों को बिना डॉक्टरी पर्चे के किसी को भी प्रतिबंधित नशीली दवा बेचे जाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed