{"_id":"6324b85d961b5e723f5fa828","slug":"caught-a-thief-who-entered-the-house-with-the-intention-of-stealing-in-chandena-koli-two-absconding-devband-news-mrt60543988","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेना कोली में चोरी के इरादे से घर में घुसा चोर दबोचा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेना कोली में चोरी के इरादे से घर में घुसा चोर दबोचा, दो फरार
विज्ञापन

देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। चंदेना कोली गांव में एक घर में चोरी के इरादे से घुसे चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव चंदेना कोली में बृहस्पतिवार की रात करीब 11.30 बजे तीन चोर किसान नाहर सिंह के घर में चोरी करने के इरादे से घुसने लगे। एक चोर छत के रास्ते से मकान के अंदर घुस गया जबकि उसके दो साथी बाहर खड़े हो गए। चोर जैसे ही अंदर घुसकर दरवाजा खोलने लगा तो इसी दौरान उसका किसी बर्तन से पैर टकरा गया। आवाज सुनकर नाहर सिंह की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। इससे घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। स्वयं को घिरता देख चोर भागने लगे। लेकिन दीवार पर चढ़कर कूदते समय एक चोर घायल हो गया, जिसे वहां एकत्र ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। परिजनों ने बताया कि पकडे़ गए चोर से फरार चोरों का भी सुराग लग चुका है, जिनके नाम उसने पुलिस को बता दिए हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया चोर पहले भी किसी मामले में जेल जा चुका है। जो हाल ही में जेल से छूटकर आया था।
वहीं, शुक्रवार की सुबह किसान नाहर सिंह के साथ गांव के ही विपिन, राहुल, पंकज, प्रमिल, मांगेराम, हरदीप, बिजेंद्र, चरण सिंह, जौली व विशु आदि ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल पीयूष दीक्षित ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।