फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cash worth Rs 1.75 lakh looted from salesmen

सेल्समैनों से करीब पोने दो लाख की नकदी लूटी

Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 1.75 lakh looted from salesmen
परासौली लिंक मार्ग पर काम्बिंग करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सेल्समैनों से करीब पोने दो लाख की नकदी लूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। राजपुर-छाजपुर गांव की इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय से करीब 1.70 लाख रुपये की नकदी लेकर बाइक द्वारा बैंक में जा रहे सेल्समैन से तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर नकदी लूट ली। सेल्समैन व गार्ड आदि से उनके मोबाइल तथा बाइक की चाबी निकालकर बदमाश गन्ने के खेतों से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की। खेतों में कांबिंग की, लेकि बदमाशों का कुछ पता नही चला।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर में इंडेन गैस की एजेंसी है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजें एजेंसी का सेल्समैन नितिन व गार्ड जितेंद्र एजेंसी पर एकत्र हुई 1, 69, 580 रुपये की नकदी लेकर बाइक द्वारा परासौली गांव की स्टेट बैंक की शाखा में जमा करवाने चल दिए। रास्ते में इनका परिचित आरिफ भी बाइक पर इनके साथ बैठ लिया। राजपुर-छाजपुर व परासौली गांव के लिंक मार्ग पर गन्ने के खेत से निकले तीन नकाबपोश बदमाशों ने इन्हें रोक लिया। तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखी नकदी लूट ली। नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन सहित तीनों युवकों के मोबाइल भी लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम तथा इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल के आसपास गन्ने के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने गन्ने के खेतों में कांबिंग की। घटों कांबिंग करने के बाद पुलिस को कोई सफलता नही मिली। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को नही दी गई।
विज्ञापन

संदिग्ध प्रतीत होती है घटना
इंस्पेक्टर संजीव कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर ग्रामीण गन्ने के खेत में गन्ना छील रहे थे। घटना स्थल के आसपास खेतों में भी बदमाशों के भागने के कोई निशान नही मिले हैं। एजेंसी के कार्यालय से सेल्समैन व गार्ड बाइक द्वारा बैंक के लिए निकले थे। लिंक मार्ग पर बीच रास्ते से किसी साथी को बाइक पर बैठाकर जाना भी शंका के घेरे में आता है। पुलिस की कई टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्दी ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed