फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cash looted from property dealer

बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से हजारों की नगदी लूटी

Sat, 15 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cash looted from property dealer
प्रॉपर्टी डीलर से नकदी लूटी
विज्ञापन

मोरना। बदमाशों ने तमंचों के बल पर बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर से हजारों रुपयों की नकदी लूट ली।
कस्बा भोकरहेड़ी के सीकरी तिराहे पर मोरना से आ रहे भोकरहेड़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सतेंद्र पुत्र सतपाल सिंह से चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक को रोक करके 53 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश लूटपाट करने के बाद सतेंद्र की बाइक की चाबी निकालकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सतेंद्र ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर राहगीर एकत्र हो गए। राहगीरों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से लूट की घटना की जानकारी ली। बता दें कि लूटपाट के शिकार पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर से दो माह पूर्व भी बदमाशों ने चिट्ठी डालकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। लूट की घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed